फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire in KCM mall at varanasi

बनारस के केसीएम स्पाइस बिल्डिंग में धधकी आग, घंटों मची रही अफरातफरी

Mon, 28 May 2018 10:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 28 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
Fire in KCM mall at varanasi
मॉल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन से चंद कदम दूर गोदौलिया-बांसफाटक मार्ग पर स्थित केसीएम स्पाइस बिल्डिंग में सोमवार की सुबह करीब छह बजे आग लग गई। धुएं के गुबार के साथ लपटें उठतीं देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


आग भूतल और प्रथम तल स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के कार्यालय में लगी थी। दमकल की 11 गाड़ियों ने तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मलबे से दोपहर बाद फिर लपटें उठने से अफरातफरी मची लेकिन फायर ब्रिगेड ने तत्काल काबू पा लिया।
विज्ञापन


शार्ट सर्किट या इनवर्टर की बैटरी में विस्फोट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है। बैंक के फर्नीचर, कागजात के सहित कई कीमती उपकरण और सामान जलकर नष्ट हो गए। बैंक प्रबंधन ने कैश सुरक्षित होने की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जुटे आसपास के लोग सूचना देने के करीब घंटे भर बाद राहत-बचाव कार्य शुरू होने से नाराज दिखे। फायर ब्रिगेड और पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए थे। गौदालिया चौराहे से बांसफाटक की ओर बढ़ने पर बाईं तरफ तीन मंजिला केसीएम स्पाइस बिल्डिंग स्थित है। यह इलाका शहर के अति व्यस्त स्थानों में एक है। 

सुबह करीब छह बजे के लगभग आसपास के लोगों ने केसीएम बिल्डिंग से धुआं उठता देखा तो फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। तकरीबन एक घंटे की देरी से दमकल कर्मी 10 वाहन और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म लेकर पहुंचे तो धुएं के गुबार के बीच यह स्पष्ट ही नहीं हो पा रहा था कि आग कहां लगी है। पूरी इमारत में धुआं भरा था। पड़ोस में रहने वाले खुर्शीद के मकान से दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाने की जगह बनाई।

एहतियातन आसपास के घर खाली करा लिए गए। गोदौलिया-बांसफाटक मार्ग पर आवागमन भी बंद करा दिया गया। तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद दिन के 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया लेकिन भूतल और प्रथम तल से रह-रहकर धुआं उठता रहा।

इसी बीच दोपहर एक बजे के लगभग एक बार फिर लपटें उठनी शुरू हुईं तो दमकल की गाड़ी ने तत्काल उस पर काबू पाया। आग में कोटक महिंद्रा बैंक के फर्नीचर, कागजात, उपकरण सहित अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। बैंक के ऑपरेशनल मैनेजर दीपक ने बताया कि कैश सुरक्षित है। अन्य क्षति के बारे में लखनऊ से आ रही टीम आंकलन करेगी और कारणों का पता लगाएगी।

व्यस्त समय में लगती आग तो होता बड़ा नुकसान

Fire in KCM mall at varanasi
केसीएम बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला
केसीएम बिल्डिंग में आग लगने की घटना गोदौलिया, चौक, दशाश्वमेध, गिरजाघर, नई सड़क सहित आसपास के इलाकों की चाय-पान की दुकानों पर चर्चा का विषय रही।

इलाकाई लोगों का कहना था कि दिन के व्यस्त समय में आग लगती तो बड़ा नुकसान होता। इसके साथ ही राहत और बचाव के काम में भी व्यस्त ट्रैफिक के कारण समस्या आती। संयोग अच्छा था कि आग सुबह लगी और समय रहते काबू पा लिया गया।

कन्हैया चित्र मंदिर के नाम से जाना जाने वाला सिनेमा हाल अब केसीएम स्पाइस बिल्डिंग कहलाता है। यहां भी मल्टीप्लेक्स में पिक्चर दिखाई जाती थी लेकिन इन दिनों बंद है।

केसीएम बिल्डिंग में कोटक महिंद्रा बैंक के अलावा कर्णाटका बैंक व इंडसइंड बैंक की शाखा, आभूषण की दुकान और एटीएम हैं। एहतियातन सभी प्रतिष्ठानों को भी खुलवा कर चेक कराया गया।

साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से कर्णाटका बैंक सहित अन्य प्रतिष्ठानों को सोमवार को बंद रखा गया। इस दौरान सुबह से शाम तक दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर खड़ी की गई थी।

बैंक प्रबंधन ने की देरी, नोटिस भेजकर मांगेंगे जवाब

Fire in KCM mall at varanasi
सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने बताया कि सूचना दिए जाने के काफी देर बाद कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब जाकर बैंक खुलवाया गया। इस वजह से आग बुझाने के काम में अनावश्यक देरी हुई।

बिल्डिंग के गार्ड को भी पता ही नहीं था कि कहां आग लगी हुई है।  दूसरी, अहम बात यह थी कि बैंक अपना सामान नहीं हटा रहा था। अधिकारियों का कहना था कि उनकी एक्सपर्ट टीम जब तक निरीक्षण नहीं कर लेगी वो सामान नहीं हटा सकते हैं।

इस वजह से कागज वगैरह सुलगते रहे और दोबारा भी लपटें उठीं। इन  दुश्वारियों के बीच भी दमकल विभाग के कर्मियों ने तत्परता के साथ काम किया और आग पर काबू पाया। कहा कि दमकल विभाग की ओर से केसीएम बिल्डिंग के मालिक और बैंक प्रबंधन को नोटिस भिजवाई जाएगी।

पूछा जाएगा कि आग कैसे लगी और सुरक्षा के क्या उपाय थे। इस संबंध में दमकल विभाग से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी कि आग बुझाने के दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों को लेकर क्या कमी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed