{"_id":"5b69b25a4f1c1ba61f8b7694","slug":"fire-in-godown-due-to-short-circuit-old-woman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाः गोदाम में शार्ट-सर्किट से लगी आग, वृद्धा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः गोदाम में शार्ट-सर्किट से लगी आग, वृद्धा की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 07 Aug 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
यूपी के बलिया में एक किराने की दुकान के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग फैलने से ऊपरी मंजिल में फंसी दो महिलाओं समेत पांच लोगों को फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बचा लिया, जबकि वृद्ध महिला की झुलसकर मौत हो गई।
अशोक श्रीवास्तव का सागरपाली चट्टी पर घर है। अंडर ग्राउंड में गोदाम, प्रथम तल पर किराने की दुकान तथा ऊपरी तल पर उनका परिवार रहता है। सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही आग दुकान और ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई।
लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग और कई थानों की फोर्स पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान घर में फंसे दो महिला समेत पांच लोगों को फोर्स ने बाहर निकाल लिया, जबकि अशोक की मां गायत्री देवी (80) की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया। अशोक के अनुसार घटना में लाखों का नुकसान हुआ है।