{"_id":"5bd2af30bdec2269345633ed","slug":"fire-in-crockery-godown-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में क्रॉकरी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में क्रॉकरी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, युवक झुलसा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र की घुघुरानी गली स्थित क्राकरी आइटम के गोदाम में गुरुवार की देर रात आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे में आग पर काबू पाया। घनी आबादी वाला संकरा इलाका होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। आशंका है कि गोदाम के बाहर कचरे में लगी आग से हादसा हुआ है। आग लगने की वजह से लाखों का नुकसान बताया गया है।
पियरी निवासी खलील की दुकान दालमंडी में है और घुघुरानी गली में तीन मंजिला मकान में गोदाम है। बताया जाता है कि रात सवा दो बजे के लगभग आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो पुलिस के साथ ही खलील को सूचना दी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
आग की लपटों को विकराल देख एक-एक कर दमकल की छह गाड़ियां आईं। गोदाम संकरी गली में होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मोहल्ले में अफरातफरी की स्थिति रही और पड़ोसी आशंकित रहे कि आग की जद में उनकी दुकान और मकान भी न आ जाएं। हालांकि दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग को फैलने नहीं दिया।

गैस रिसाव से गोदाम में आग लगी
कोतवाली थाना अंतर्गत हरतीरथ इलाके में शुक्रवार को खरी चूनी के गोदाम में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। आग बुझाने में धर्मेंद्र (30) झुलस गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक गोदाम में रखी चौकी, लकड़ी की सीढ़ी, कुर्सी और बर्तन समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
बिहार के भभुआ निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वो और उसके पिता कुंवर प्रसाद हरतीरथ निवासी नरेश सिंह के मकान में खरी चूनी की दुकान खोल रखे हैं। धर्मेंद्र गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था। इस दौरान सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई।