{"_id":"5fd9e6dd8ebc3e3b623ad43b","slug":"fire-in-brc-auditorium-burnt-goods-worth-lakhs-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: बीआरसी सभागार में लगी आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: बीआरसी सभागार में लगी आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान
Wed, 16 Dec 2020 04:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 16 Dec 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
सभागार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के बीआरसी सभागार में बुधवार की दोपहर आग लग गई। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चंद मिनटों में ही पूरा बीआरसी सभागार तेज लपटों के साथ धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही बक्शा एसओ फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची थी। बीआरसी परिसर में बीईओ कार्यालय के सामने सभागार निर्मित है। इसमें शिक्षकों का प्रशिक्षण होता है।
विज्ञापन
इसी के एक हिस्से में बच्चों में वितरण के लिए आया जूता-मोजा रखा हुआ था। बुधवार की दोपहर अचानक सभागार से तेज धुंआ उठने पर कर्मचारियों की नजर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई। शोर गुल मचाते हुए बाहर दौड़े।
विज्ञापन
कुछ ही देर में पूरा सभागार धू-धूकर जलने लगा। सभागार में रखी कुर्सियां, जूता-मोजा, दरी, प्रशिक्षण से जुड़ी सामग्री, अभिलेख आदि जलने लगे। तेज आवाज के साथ छत उड़ने से लोग सहम गए। आग लगने के एक घंटे बाद शाम 4 बजे तक भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंच पाई थी।