{"_id":"5b5716134f1c1b41748b6ae7","slug":"fire-in-a-factory-due-to-short-circuit-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः शार्ट सर्किट से बोरी के गोदाम में लगी आग, पचास लाख रुपये का सामान जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः शार्ट सर्किट से बोरी के गोदाम में लगी आग, पचास लाख रुपये का सामान जला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
आग बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर स्थित एक प्लास्टिक की बोरी बनाने वाली कंपनी के गोदाम में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आनन फानन में कंपनी के कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन विकराल हुई आग की चपेट में आकर दो कर्मचारी झुलस गए।
जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री स्वामी के अनुसार आगलगी से करीब पचास लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
वाराणसी निवासी आरके चौधरी की प्लास्टिक की बोरी बनाने की फैक्ट्री औद्योगिक नगर फेज एक में है। कंपनी के पास ही उसका गोदाम भी है। मंगलवार की सुबह शार्ट सर्किट से गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं उठते देखकर कर्मचारी आग बुझाने के लिए भागे।
विज्ञापन
गोदाम में रखे प्लास्टिक का सामान धूं धूं करके जलने लगा। कर्मचारियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वहीं आग बुझाने के प्रयास में कंपनी का सुपरवाइजर 35 वर्षीय अरुण प्रताप सिंह व मैकेनिकल इंचार्ज 32 वर्षीय श्रीप्रकाश आंशिक रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीक के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। कंपनी मालिक आरके चौधरी के अनुसार गोदाम ने रखा प्लास्टिक दाना, बोरे के रोल, कपड़े, शेड सहित कुल पचास लाख रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है।