फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire broke out in the controversy of taking selfie, four scorched

Varanasi News: सेल्फी लेने के विवाद में लगाई आग, चार झुलसे

Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the controversy of taking selfie, four scorched
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया में सेल्फी लेने के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने कमरे में रखे सामान को बाहर निकालकर आग लगी दी। इस दौरान छोटा सिलिंडर फटने से चार लोग झुलस गए। झुलसे लोगों का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया गया है। इस मामले में एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मलहिया स्थित मारुती नगर कॉलोनी में रहने वाले धर्मेंद्र पासवान की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के मुताबिक, मकान के ऊपरी हिस्से के एक कमरे रहने वाले किरायेदार मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इस पर सामने रहने वाले लखन सिंह और किरायेदार में विवाद हो गया। किरायेदार कमरे में ताला बंद कर भाग गए। इस पर लखन सिंह ने अपने साथियों के साथ किरायेदार का ताला तोड़कर सामान सड़क पर फेंक दिया और उसमें आग लगा दी। आग की चपेट में आने से छोटा सिलिंडर फट गया। इसमें धर्मेंद्र की पत्नी प्रभा, मां पुष्पा, बेटा अनमोल (4) बिटटू (6) झुलस गए। सभी का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed