{"_id":"68d11421968c857e0b0986ac","slug":"fire-broke-out-in-shop-due-to-short-circuit-young-man-then-committed-suicide-by-hanging-in-varanasi-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: फ्लाइट में यात्री ने की कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, युवक ने की खुदकुशी; पढ़ें- टॉप खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: फ्लाइट में यात्री ने की कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश, युवक ने की खुदकुशी; पढ़ें- टॉप खबरें
Mon, 22 Sep 2025 03:54 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Sep 2025 03:54 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट पर नौ यात्रियों को पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं। शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी। जिससे लाखों का सामाम जलकर राख हो गया। वहीं एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
पकड़े गए नौ यात्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगलुरू-वाराणसी फ्लाइट में यात्री ने की कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की
विज्ञापन
बंगलुरू से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 1086 में सोमवार को एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की। कैप्टन ने हाईजैक की आशंका में दरवाजा नहीं खोला और एटीसी को सूचना दी। लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी व उसके आठ साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल से कोई समझौता नहीं हुआ है, मामला जांच में है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यात्री पहली बार विमान से यात्रा कर रहा था, अनजाने में उसने कॉकपिट का दरवाजा खोल रहा था, हालांकि यात्री से अभी सुरक्षा की दृष्टि से सभी एजेंसियां गहनता से पूछताछ कर रही है।
दुकान में लगी आग
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी- गाजीपुर राजमार्ग पर स्थित नव शहरी गांव रुस्तमपुर में एक कटरे की तीन दुकानों में आग लग गई जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कटरा पुनवासी पटेल हैं। यहां उनकी स्वयं की सोनी गिफ्ट कार्नर, शू हाऊस एवं ब्यूटी पार्लर के सामानों की है।
विज्ञापन
पुनवासी पटेल के अनुसार वह देर रात में दुकान बंद कर घर चला गया। करीब 10:30 बजे बगल के दुकानदार ने दुकान में आग लगने की जानकारी दी। शोर मचाते हुए वह दुकान पर पहुंचा तब तक तेज लपटें निकलने लगी। शटर खोलकर देखा तो अंदर दुकानों का माल जल रहा था। घटना की सूचना फायर बिग्रेड एवं पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डाल कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग बुझाने तक सारा माल जलकर खाक हो गया। देर से पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम भी वापस लौट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। दुकानदार के अनुसार यह आग वायरिंग के शॉर्ट शर्किट के चलते लगी। तीनों दुकानों में रखे 10 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया।
मंडुवाडीह के डीपीएच पर संविदाकर्मी का शव रख कर हंगामा, मुआवजे की मांग
मंडुवाडीह के डीजल पवार हाउस पर सोमवार को संविदाकर्मी का शव रख कर घरवालों ने मुआवजे की मांग की। बिजली के खंभे से गिरकर बिजलीकर्मी की मौत हुई थी। परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे।
परिजनों का आरोप है कि संविदाकर्मी मनोज प्रजापति की मौत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। लेकिन अधिकारी अपने वादे से मुकर रहे हैं। वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए, मृतक के परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद सीधे पावर हाउस पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुची मंडुवाडीह पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया।
इसे भी पढ़ें; Navratri 2025: नवरात्रि के पहले दिन विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला, मां के जयघोष से गूंजा देवी दरबार
युवक ने फंदे से लटककर दी जान
मंडुवाडीह क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मंडुवाडीह पुलिस को सूचना मिली कि सुरेंद्र उर्फ चोखा (32) पुत्र स्वर्गीय सद्दू, निवासी नई बस्ती लहरतारा ने अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा, उप निरीक्षक सत्यानंद यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार कमरे में युवक गमछे से लटका मिला। अविवाहित सुरेंद्र मजदूरी करता था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने कुएं में कूदकर दी जान
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया रमरेपुर में रविवार की अपराह्न मजदूर ज्ञानेंद्र राजभर उर्फ मुन्नु 45 वर्ष ने कुएं में कूदकर जान दे दी। अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू करते हुए शाम को कुएं से शव बाहर निकाला और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पिता ने पुलिस को बताया कि आर्थिक तंगी के चलते बेटे ने यह कदम उठाया।
पहड़िया के रमरेपुर निवासी ज्ञानेंद्र राजभर उर्फ मुन्नू घर में बैठा था। अचानक निकला और घर के पास ही एक कुएं में कूद गया। आसपास के लाेगों ने उसे कुएं में कूदता हुआ देखा तो शोर मचाया। तब तक पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मुन्नू को कुएं से बाहर निकालने में जुटी। इस बीच असफलता मिलने पर फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ को सूचना दी गई।
फायर ब्रिगेड ने दो घंटे शाम को कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से शव को बाहर निकाला। ज्ञानेंद्र उर्फ मुन्नु की मौत पर परिजन बेसुध हो गए। पिता राम नारायण ने पुलिस को बताया कि ज्ञानेंद्र लंबे समय से आर्थिक तंगी और व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहा था। पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बिना अनुमति जुलूस निकालने में 12 युवकों को पुलिस ने पकड़ा
कानपुर में आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद के बाद रविवार की रात जैतपुरा थाना क्षेत्र के अमरपुर बटलोहिया इलाके में युवकों ने इसी मुद्दे पर जुलूस निकालने की तैयारी की। पुलिस ने 12 युवकों को पकड़ा और नाम, पता नोट करने के बाद रात में थाने से छोड़ा।
थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि बटलोहिया क्षेत्र में 40 से अधिक युवक जुलूस निकालने की तैयारी में है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह कानपुर की घटना से जुड़ा वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर देखे थे और उसी से प्रभावित होकर जुलूस निकालने की तैयारी में थे। थाना प्रभारी के अनुसार युवक जुलूस निकालने के संबंध में कोई अनुमति नहीं लिए थे। सभी युवकों के नाम-पते दर्ज कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। भविष्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किए तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें सतर्कता बरती हुई है।
बभनपुरा में जानलेवा हमले के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
चौबेपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह माेनू पर फायरिंग में वांछित पिता-पुत्र को पुलिस ने रविवार को शंकरपुर रिंगरोड के अंडरपास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में बभनपुरा निवासी पिता वीरेंद्र सिंह और बेटा अभिषेक सिंह है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजित वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गौरव सिंह के ऊपर जान लेवा हमला किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अंकित सिंह, नीरज यादव और निखिल सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

घर में घुसकर दंपती पर हमला, 4 पर केस दर्ज
चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां गांव में मनबढ़ों ने दंपती की घर में घुसकर पिटाई की। शनिवार की रात पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित विशाल मिश्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी कल्लू मिश्र, रंगनाथ मिश्र, विजेंद्र मिश्र और अखिल मिश्र ने मारा पीटा, बीच बचाव के दौरान पत्नी प्रीति मिश्र को भी पीटा औ दांत तोड़ दिए। घटना का पूरा वीडियो घर में लगे सीसी कैमरे में कैद है। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
महिला ने बेटे पर घर में चोरी का लगाया आरोप
भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी पाटिया निवासी सावित्री देवी ने बेटे पर घर से 25 हजार नकदी और आभूषण चोरी का आरोप लगाया है। चोरी की घटना सीसी कैमरे में कैद है। बावजूद भेलूपुर पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। बजरडीहा पुलिस चौकी पहुंची थी लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की। भेलूपुर थाने पहुंची पीड़िता सावित्री ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में काम करके अच्छे स्कूल में बेटे का दाखिला कराई थी और वह गलत संगत में पड़कर पैसे की मांग करने लगा। अपनी पसंद से शादी की और मकान का आधा हिस्सा अपने नाम करा लिया है। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
सीचेंन स्तूप से 21 कटोरा चोरी
गंज इलाके में दिगलो खेनचो रिनपोछे का शांति सीचेंन शांति स्तूप परिसर से शनिवार की रात चोरी हो गई। चाहरदीवारी फांदकर घुसे चोरों ने स्तूप के पास पूजा के लिए रखा तांबे का 21 कटोरा व परिसर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास रखा दीप समेट ले गए। रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कटोरा चोरी करते चोर का हुलिया सीसी फुटेज में कैद है। उसकी पहचान कराई जा रही है।

घर में घुसकर पिटाई मामले में पांच पर केस दर्ज
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव में शनिवार की रात नीरज कुमार के घर में घुसकर मारपीट मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। बिहड़ा निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी अनिल कुमार, सुनील कुमार, रवि, अमित व अज्ञात ने गाली गलौज के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
दवा की कालाबाजारी रोकने पर महिला चिकित्सक पर हमला-छेड़खानी, केस दर्ज
चौकाघाट ढेलवरिया में एक एनजीओ से संबद्ध द होम फाउंडेशन हॉस्पिटल में तैनात महिला चिकित्सक ने दो सहकर्मियों पर दवा की कालाबाजारी का विरोध करने, हमला और छेड़खानी के मामले में शनिवार की रात जैतपुरा थाने में केस दर्ज कराया। विवेचना की जा रही है।
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत विनय कुमार चौहान निवासी पतिराजपुर सिंधोरा का है, जो कि महंगे स्टाक आइटम दवाइयों में कालाबजारी करता है। सरकार द्वारा अस्पताल में जो दवाएं भेजी जाती हैं उसका टैग निकालकर अलग करके बाजार रेट के हिसाब से बेचता है। 8 सितंबर को देखा तो उसे मना किया। इस पर विनय ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इसकी शिकायत लखनऊ स्थित एचआर शिखा सिंह से की तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। एचआर और विनय कुमार दोनों साथ मिलकर गैर कानूनी काम अस्पताल के आड़ में करते हैं।
प्रबंधक से 9 सितंबर को शिकायती की तो 10 सितंबर को विनय चौहान एमओ रूम में पहुंचा और मारपीट के दौरान जान लेने की नीयत से गला दबाने लगा। 14 सितंबर को चौकाघाट पुलिस चौकी में शिकायती पत्र दिया तो विनय और अज्ञात ने सुलह समझौता का दबाव चौकी में बनाया। जैतपुरा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनय समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे रेलवे का निजीकरण
रेलवे में निजीकरण और नई पेंशन योजना सहित कई विसंगतियों को लेकर रविवार को रेल कर्मचारियों ने हुंकार भरी। इंडियन रेलवे इंप्लाइज यूनियन (आईआरईएफ) के आह्वान पर लहरतारा स्थित न्यू लोको काॅलोनी में हुए अधिवेशन में पदाधिकारियों ने किसी भी कीमत पर निजीकरण न होने, पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।
इंद्रप्रस्थ सामुदायिक भवन लहरतारा में आयोजित अधिवेशन में 15 जोन एवं 5 उत्पादन इकाइयों से जुड़े कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में नारेबाजी भी की। मुख्य अतिथि रेलवे समिति के सदस्य और आरा से सांसद सुदामा सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण व निगमीकरण किया जा रहा है। यह देश और आम जनता के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। भारतीय रेल सहित सभी सार्वजनिक उपक्रम जनता की संपत्ति है।
अध्यक्षता करते हुए अखिलेश पांडेय ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्ति के बाद गुजारा का बड़ा माध्यम है। ऐसे में पुरानी पेंशन योजना की बहाली जरूरी है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह रेल प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दूबे ने कहा कि रेल का निगमीकरण और निजीकरण, नई पेंशन योजना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने, इसके लिए सामूहिक उपवास एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन, देशव्यापी कर्मचारी आंदोलन एवं संयुक्त हड़ताल आदि पर रणनीति बनी है। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक प्रबंधक अभिनव कुमार, बिहार से एमएलसी शशि यादव, राजीव डिमरी, जेएनयू से डॉ. अतुल सूद, आईआरईएफ से सर्वजीत सिंह मौजूद रहे।
हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
वाराणसी जिले के बभनपुरा में हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह मोनू पर फायरिंग के मुख्य आरोपी अंकित सिंह को चौबेपुर पुलिस ने रविवार की रात बभनपुरा अंडरपास से गिरफ्तार किया। बाएं पैर में लगी गोली से घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से .32 बोर की एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। 11 सितंबर की रात बभनपुरा निवासी गौरव सिंह मोनू को घर से बुलाकर गोली मारी गई थी।
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास मुकदमे में वांछित बभनपुरा निवासी अंकित सिंह के बारे में सूचना मिली कि वह बलुआ रोड से बभनपुरा अंडरपास से होकर घर आने वाला है। अंडरपास के पास चौबेपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा की टीम ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच बाइक से आते समय अंकित सिंह ने फोर्स देखा तो वह बायीं सर्विस लेन होकर भागने लगा। 300 मीटर दूर तक पीछा करने के बाद वह फिसलकर गिर गया। पुलिस को अपने नजदीक आता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाब फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी।
घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी निखिल और नीरज यादव की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।इससे पहले चौबेपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह मोनू पर फायरिंग में वांछित पिता-पुत्र को पुलिस ने रविवार को शंकरपुर रिंगरोड के अंडरपास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों में बभनपुरा निवासी पिता वीरेंद्र सिंह और बेटा अभिषेक सिंह है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजित वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गौरव सिंह के ऊपर जान लेवा हमला किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी अंकित सिंह, नीरज यादव और निखिल सिंह की गिरफ्तारी को पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।