फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire broke out in hut old man and four animals died in varanasi

Varanasi Fire News: झोपड़ी में लगी भीषण आग, बकरियों को बचाने पहुंचे वृद्ध की भी गई जान

Mon, 17 Jun 2024 02:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Jun 2024 02:17 PM IST
सार

वाराणसी में आग लगने की घटना में एक बुजुर्ग की जान चली गई। वहीं चार पशु भी झुलसकर मर गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
fire broke out in hut old man and four animals died in varanasi
Varanasi Fire News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में सोमवार को झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इस दौरान बकरियों को बचाने पहुंचे वृद्ध की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि दोनों बकरियों की भी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। चिलचिलाती गर्मी में आग लगने की घटना से आसपास के लोग सहम उठे। 

विज्ञापन


यह है मामला
उपरोक्त गांव निवासी लल्लन गोंड अपनी पत्नी लालमनि के साथ झोपड़ी में आराम कर रहे थे, उसी झोपड़ी में दो बकरियों को भी बांध रखा था। अचानक झोपड़ी में तेज आग लग गई, जिसमें पत्नी शोर मचाती हुई बाहर निकल गई। वहीं लल्लन अपनी बकरियों को बचाने के लिए उन्हें रस्सी से खोलने लगा। इतने में आग ने चारों तरफ से विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आग पर जब तक काबू पाते तब तक मवेशी सहित वृद्ध की जलने से मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed