{"_id":"641b47940f0bad11c60099b3","slug":"fire-broke-out-in-english-liquor-shop-in-nadesar-varanasi-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नदेसर में अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नदेसर में अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
Wed, 22 Mar 2023 11:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:53 PM IST
सार
वाराणसी के नदेसर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में बुधवार रात आग लग गई। अल्कोहल ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग इतनी भीषण रूप से फैली कि देखते ही देखते हजारों रुपये की शराब समेत अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के नदेसर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में बुधवार रात आग लग गई। अल्कोहल ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग इतनी भीषण रूप से फैली कि देखते ही देखते हजारों रुपये की शराब समेत अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान के बाहर भीड़ जुटी रही। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नदेसर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में आग की घटना उस समय घटित हुई जब रात के समय कर्मचारी दुकान बंद कर वहां से निकल गए थे। राहगीरों ने घटना की सूचना दुकान मालिक और पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग को बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि शराब की वजह से आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन