फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fire broke out at Ravidas temple due to short circuit fire brigade brought it under control in varanasi

Varanasi News: रविदास मंदिर में लगी आग, मची अफरातफरी; एक घंटे में 100 श्रद्धालुओं को निकाला बाहर

Mon, 29 Dec 2025 10:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Dec 2025 10:48 AM IST
सार

Varanasi News: लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धनपुर रविदास मंदिर में सोमवार की सुबह आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि मंदिर प्रशासन और फायर ब्रिगेड ने समय पर आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
fire broke out at Ravidas temple due to short circuit fire brigade brought it under control in varanasi
रविदास मंदिर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरगोवर्धन के श्री गुरु रविदास मंदिर में सोमवार की सुबह 6:30 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। इससे पहले प्रथम और द्वितीय तल पर 100 से ज्यादा श्रद्धालु फंस गए। श्रद्धालुओं को सीढ़ी के रास्ते मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। इनमें से कई श्रद्धालु पंजाब और हरियाणा से आए थे। अग्निशमन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही गई है। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह रविदास मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर सेवादार कक्ष के आसपास से धुआं उठता देख श्रद्धालुओं ने शोर मचाया। उस समय मंदिर की ऊपरी मंजिल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। धुएं की वजह से श्रद्धालु बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र भेलूपुर से दमकल के तीन वाहन मौके पर भेजे गए। 
विज्ञापन


आग की गंभीरता और श्रद्धालुओं की संख्या को देख अतिरिक्त अग्निशमन कर्मियों को उपकरणों के साथ मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने एक ओर से आग बुझाने का काम शुरू किया तो दूसरी ओर सीढ़ियों के सहारे प्रथम और द्वितीय तल पर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद मंदिर परिसर के लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में उमड़ता है आस्था का सैलाब 

fire broke out at Ravidas temple due to short circuit fire brigade brought it under control in varanasi
रविदास मंदिर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास मंदिर रविदास संप्रदाय के साथ ही विभिन्न संप्रदायों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के गर्भगृह में संत रविदास की तपस्थली है, जहां दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। हर साल फरवरी में पड़ने वाले माघ पूर्णिमा पर पंजाब के अलावा देश भर से रैदासी दर्शन करने आते है। इस मंदिर में दर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम अखिलेश यादव आ चुके हैं।

स्विच बोर्ड में स्पार्क बनी आग लगने की वजह
आग ग्राउंड फ्लोर के जिस कमरे में लगी वहां मंदिर के सेवादार रहते हैं। सुबह के वक्त सभी लोग कमरे से निकलकर मंदिर के काम और सफाई में लगे थे। अग्निशमन विभाग की जांच में सामने आया कि स्विच बोर्ड में स्पार्क से आग लगी है।

हल्की आग बुझाने के उपकरण ही लगे हैं

fire broke out at Ravidas temple due to short circuit fire brigade brought it under control in varanasi
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में आग की चुनौती से निपटने के इंतजाम नहीं थे। हल्की आग बुझाने के उपकरण ही लगे हैं। ठोस उपकरण नहीं पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में आग से बचाव के उपकरण लगे होने चाहिए क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनके रुकने के इंतजाम किए जाते हैं। मंदिर के आसपास भी लोग रहते हैं।

अधिकारी बोले
प्रारंभिक जांच में आग का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट है। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और न ही मंदिर को कोई बड़ा नुकसान पहुंचा है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। -आनंद सिंह राजपूत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed