फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire Breaks Out in Scrap Warehouse Bhikharipur Power House Workshop Terrified Flames Losses Worth Lakhs

Varanasi News: भिखारीपुर पावर हाउस के वर्कशॉप के स्क्रैप गोदाम में लगी आग, लपटें देख सहमे लोग; लाखों का नुकसान

Mon, 11 May 2026 04:29 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 11 May 2026 04:29 PM IST
सार

Varanasi News: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की वर्कशॉप और स्क्रैप गोदाम में सोमवार भोर में भीषण आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर तेल होने से आग तेजी से फैल गई। पांच दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का तेल, कॉपर और तांबे के तार जल गए। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Fire Breaks Out in Scrap Warehouse Bhikharipur Power House Workshop Terrified Flames Losses Worth Lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित भिखारीपुर में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की वर्कशॉप और स्क्रैप गोदाम में सोमवार भोर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भिखारीपुर स्थित एमडी कार्यालय के सामने ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग और स्क्रैप गोदाम बना हुआ है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। गोदाम में ट्रांसफॉर्मर का तेल और ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक दिखाई देने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आसपास मची अफरातफरी

सूचना मिलते ही चितईपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए कुल पांच दमकल गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लगभग 500 मीटर दूर तक लोगों को धुएं और जलने की तेज गंध महसूस हो रही थी। कई लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई।

आग की घटना में लाखों रुपये मूल्य का ट्रांसफॉर्मर तेल, कॉपर, तांबे के तार और अन्य विद्युत सामग्री जलकर राख हो गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की ओर से फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। उल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पहले भी इसी वर्कशॉप के गोदाम में आग लग चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed