फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fire at varanasi airport and one arrested

वाराणसी एयरपोर्ट के टिकट काउंटर पर पूर्व कर्मचारी ने लगाई आग, बोला- इसलिए दिया घटना को अंजाम

Tue, 20 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 20 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Fire at varanasi airport and one arrested
कृष्ण मोहन मिश्रा - फोटो : amar ujala
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह टर्मिनल भवन स्थित एयर इंडिया के टिकट काउंटर में आग लग गई। धुआं उठता देख यात्रियों, एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों और सीआईएसएफ के जवानों में हड़कंप मच गया। हालांकि दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आग लगने से कंप्यूटर, प्रिंटर, केबल नेटवर्क सिस्टम और जरूरी कागजात जलने के कारण हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। टर्मिनल भवन में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो स्पष्ट हुआ कि आग शार्ट सर्किट की वजह से नहीं लगी, बल्कि शॉल ओढ़े एक व्यक्ति काउंटर पर गया और उसी के बाद धुआं उठना शुरू हुआ।
विज्ञापन


फुटेज खंगाल कर पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त फूलपुर थाना के पुरारघुनाथपुर निवासी कृष्ण मोहन मिश्रा के तौर पर की और उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार कृष्ण मोहन पूर्व में एयर इंडिया के हैंडलिंग कार्य में लगा था और स्थायी नौकरी न मिलने की वजह से उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fire at varanasi airport and one arrested
पत्र - फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन स्थित एयर इंडिया के टिकट काउंटर पर सुबह 7:45 बजे के लगभग धुआं उठता दिखा। मौके से गुजर रहे सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट रवि रंजन बगैर देरी किए टिकट काउंटर के अंदर घुस गए। इसके साथ ही उन्होंने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाना शुरू कर वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित की।

थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। प्रकरण को लेकर एयर इंडिया प्रबंधन की ओर से फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर फूलपुर ने बताया कि आरोपी ने केरोसिन से भीगे कपड़े में माचिस की तीली से आग लगा कर काउंटर पर फेंका था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

करता रहता है उटपटांग हरकतें



बताते चलें कि कृष्ण मोहन मिश्रा ने हज यात्रा के दौरान 2007 से 2012 तक एयर इंडिया में अस्थाई रूप से लोडर का काम किया। कृष्ण मोहन मिश्रा को किसी ने बताया कि तुमने इतनी लंबी अवधि तक काम किया है तुम्हे स्थायी तौर पर नौकरी मिल सकती है। इसके बाद वह अधिकारियों के घर से ऑफिस तक चक्कर लगाता रहा। एयर इंडिया के अधिकारियों ने नौकरी देने असमर्थता जताई।

जिससे नाराज होकर उसने हाईकोर्ट में अपील करने के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय, एयर इंडिया मुख्यालय, उड्डयन मंत्री को प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा कृष्ण मोहन मिश्रा बीच में कई बार उटपटांग हरकतें की जिसके कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पीएम मोदी के आगमन के दो दिन पूर्व 10 नवबंर को जब एसपीजी और स्थानीय अधिकारियों की एयरपोर्ट पर बैठक चल रही थी। उस दिन एयरपोर्ट पहुंचा और कार्गो का गेट बंद कर दिया जिसकी सूचना के बाद पहुंची सीआईएसएफ और फूलपुर पुलिस ने पीएम आगमन तक उसे नजरबंद रखा गया।

एक नवंबर को उसने एयर इंडिया के प्रबंधक के कार पर पथराव कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। कई बार उसे बोतल में पेट्रोल के साथ लोगों ने देखा था और वह लोगों से कहता मैं पीएम के सामने आग लगाकर आत्मदाह कर लूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed