{"_id":"601002a1049b080bd36743fd","slug":"fire-alarm-started-ringing-in-mandaliya-hospital-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जब मडंलीय अस्पताल में बजने में लगा फायर अलार्म, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जब मडंलीय अस्पताल में बजने में लगा फायर अलार्म, हड़कंप
Tue, 26 Jan 2021 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मंगलवार की दोपहर फायर अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। हर कोई कारणों की जानकारी में लग गया। पता चला कि पेइंग वार्ड के सामने से उठ रहे धुएं की वजह से ही अलार्म बजा था।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर हर कोई ध्वजारोहण कार्यक्रम में था, तभी अचानक अलार्म बजने से लोग चौकस हो गए। सूचना पाकर मौके पर कबीरचौरा पुलिस चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मी भी वहां आ गए।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में जगह जगह सघन चेकिंग की गई तो पता चला कि वार्ड नंबर-8 पेइंग वार्ड (पुरुष) के बगल में फायर अलार्म बज रहा था। अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर प्रसन्न कुमार ने बताया कि अस्पताल में वार्ड नंबर-आठ के पास अलाव जलने से उसका धुआं उठने लगा था।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने बताया कि स्मोक डिटेक्टर की वजह से ही अलार्म बज गया। बताया कि अस्पताल में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। सभी कर्मचारियों को सजगता बरतने को कहा गया है।