फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered against pindra Congress candidate Ajay Rai for violation of Code of conduct in varanasi

पीएम-सीएम पर विवादित बयान: वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय पर राजद्रोह का मुकदमा, बोले- डर गई है सरकार

Sun, 06 Feb 2022 12:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 06 Feb 2022 12:14 AM IST
सार

वाराणसी के पिंडरा से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी करना का आरोप लगा है। साथ ही बिना अनुमति राजित तारा गांव में जनसभा करने का आरोप है।

विज्ञापन
FIR registered against pindra Congress candidate Ajay Rai for violation of Code of conduct in varanasi
अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर विवादित बयान देने के मामले में वाराणसी के पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के खिलाफ शनिवार को फूलपुर थाने में राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। अमर्यादित भाषा का प्रयोग, राजित तारा गांव में बगैर अनुमति के जनसभा सहित अन्य आरोपों में फ्लाइंग स्क्वॉयड टीम (एफएसटी) के उप निरीक्षक रामकृष्ण यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार, भड़काऊ भाषण पर आरओ से तीन दिन में जांच कराई गई थी। अजय राय को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पिंडरा विधानसभा के एफएसटी प्रथम के उप निरीक्षक रामकृष्ण यादव के अनुसार, 31 जनवरी को राजित तारा गांव में अजय राय ने बगैर अनुमति के जनसभा और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी की, इससे आम जनमानस के बीच शत्रुता पैदा हो सकती है और क्षेत्र में अशांति फैल सकती है। वहीं भीड़ जुटाकर कोविड गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस प्रकरण पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि राजद्रोह सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अजय राय के मुताबिक उन्होंने सात मार्च के बाद देश से योगी-मोदी नहीं बल्कि राशन की दुकानों पर मिल रहे खराब नमक को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी।
ये भी पढ़ें- UP Election 2022: चुनाव संपन्न कराने के लिए मथुरा रवाना हुए वाराणसी के 1051 पुलिसकर्मी, पुलिस आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

अजय बोले- मुकदमा राजनीतिक, डर गई है सरकार
पूर्व विधायक अजय राय ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को राजनीतिक बताया और कहा कि वीडियो में ऐसा कुछ नहीं बोला था और इसे भाजपा की आईटी सेल ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। यह सरकार अपनी हार की आशंका से डरी हुई है और दमन की कार्रवाई पर उतर आई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed