फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered against doctor following court order in hospital death case.

Varanasi News: अस्पताल में मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 22 Jul 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against doctor following court order in hospital death case.
अस्पताल में मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

-रेफर करने से इनकार, गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी


चोलापुर। क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक के खिलाफ इलाज में लापरवाही, मरीज को समय पर रेफर न करने, गाली-गलौज, धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हुई।

सारनाथ थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी कपूरचंद्र अग्रहरी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी पत्नी अंशू (40) को 18 अक्टूबर 2025 को इलाज के लिए चोलापुर क्षेत्र स्थित उषा मेमोरियल हॉस्पिटल ले गए थे। आरोप है कि 19 अक्टूबर से इलाज शुरू किया गया और उसी दिन दोबारा जांच कराई गई। आरोप है कि पत्नी की हालत बिगड़ती रही। उन्होंने मरीज को किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने का अनुरोध किया, लेकिन चिकित्सक ने इनकार कर दिया। कहा कि वह मरीज को ठीक कर देंगे। आरोप है कि उसी दिन रात करीब नौ बजे उनकी पत्नी की मौत हो गई। विरोध करने पर अस्पताल संचालक ने धक्का देकर अस्पताल से बाहर करन दिया और धमकी दी। शिकायतकर्ता ने अस्पताल की ओर से दिए गए पर्चे पर चिकित्सक का नाम और डिग्री दर्ज नहीं होने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी
विज्ञापन

सधुवन राम गौतम ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article