फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR lodged for charging interest and assaulting people by luring them with cheap loans

Varanasi News: सस्ते लोन का लालच देकर ब्याज वसूलने और मारपीट में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Jan 2026 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for charging interest and assaulting people by luring them with cheap loans
वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबिया मंडी निवासी संजय कुमार गुप्ता ने लोन के नाम पर ब्याज वसूलने और मारपीट के मामले में आकाश सेठ, अविनाश सेठ और अभिषेक सेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संजय ने तहरीर में बताया कि बीते दिसंबर में विश्वेश्वरगंज में एक फाइनेंस कंपनी की शाखा से मोबाइल लोन लिया था। उनकी मुलाकात अविनाश सेठ से हुई, जिसने सस्ते लोन का प्रलोभन देकर आकाश सेठ से मिलवाया। आकाश सेठ ने उन्हें दो लाख रुपये ऑनलाइन दिए, जिसके एवज में वह दो लाख 60 हजार रुपये दे चुके हैं। नौ जनवरी को विश्वेश्वरगंज में एक बैंक शाखा के पास आकाश ने उन्हें रोक कर ब्याज और मूल धन की मांग की। विरोध करने पर आकाश, अविनाश और अभिषेक ने मारपीट की। थाना प्रभारी कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article