फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR against woman for allegedly breaking seal and carrying out illegal construction.

Varanasi News: सील तोड़कर अवैध निर्माण का आरोप, महिला पर प्राथमिकी

Sat, 27 Jun 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
FIR against woman for allegedly breaking seal and carrying out illegal construction.
मिर्जामुराद। वाराणसी विकास प्राधिकरण की तहरीर पर पुलिस ने कल्लीपुर में भवन की सील तोड़कर अवैध निर्माण के आरोप में ममता वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस जांच में जुट गई है। वीडीए के अवर अभियंता आदर्श निराला ने तहरीर में बताया कि ममता वर्मा की ओर से कल्लीपुर में बिना स्वीकृति भवन का निर्माण कराया जा रहा था। आठ जनवरी को भवन सील कर उसकी अभिरक्षा मिर्जामुराद पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि बावजूद चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रहने की सूचना पर 27 मई को दोबारा भवन सील किया गया। इसके बाद भी सील तोड़कर प्लस टू भवन का अनधिकृत निर्माण और फिनिशिंग का कार्य कराने की शिकायत की गई। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि वीडीए की तहरीर पर संबंधित महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article