{"_id":"61ad1f2f04ba660ebd41e8ff","slug":"fir-against-those-who-put-up-hoardings-and-posters-varanasi-news-vns626310612","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने वालों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने वालों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, महापौर के काशी आगमन की तैयारियों में नगर निगम जुट गया है। यहां शहर में बड़े पैमाने पर साफ-सफाई के साथ ही इधर-उधर लटके तार, होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने का काम भी चल रहा है। इधर नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने चेतावनी दी है कि शहर में कहीं भी होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने वालों पर एफआईआर कराई जाएगी। इसके साथ ही कहीं भी तार लटके हुए नहीं मिलने चाहिए।
जिस तरह से शहर भर में जगह-जगह केबल के तार लटके पड़े हैं। उसके झुंड दिखाई दे रहे हैं, उसको लेकर भी नगर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने केबल ऑपरेटरों को 24 घंटे की मोहलत दी है कि वह उसे सही कर लें। कहा कि यदि ऑपरेटर अपने केबल को एक साथ बांधकर सुनियोजित नहीं कर देते हैं और लटकी प्रचार सामग्री को हटाते नहीं हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज होगी। जहां बैनर-पोस्टर लगे हैं, उसे भी जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा प्रचार सामग्री पर चस्पा फोटो, कंपनी व संस्था के नाम को आधार बनाकर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। नगर आयुक्त ने कहा कि मार्ग सूचना बोर्ड पर सरकारी पोस्टर बैनर भी बर्दाश्त नहीं होगा। इस कार्रवाई की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को दी गई है और पीके द्विवेदी को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। 24 घंटे की मोहलत सात दिसंबर की सुबह खत्म हो जाएंगी जिसके बाद कार्रवाई को लेकर व्यापक अभियान चलेगा।