{"_id":"5c36352bbdec2256fb08a777","slug":"fir-against-retired-dsp-for-attempt-to-murder-over-bjp-leader-compalin","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड डीएसपी पर जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर, भाजपा नेता ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड डीएसपी पर जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर, भाजपा नेता ने की थी शिकायत
Wed, 09 Jan 2019 11:23 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी के कोइराजपुर गांव निवासी भाजपा नेता अवधेश सिंह सारथी की तहरीर पर रिटायर्ड डीएसपी रमेश चंद सिंह के खिलाफ बड़ागांव थाने में बुधवार को जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई। यह कार्रवाई एडीजी जोन के निर्देश पर सीओ बड़ागांव की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
भाजपा नेता अवधेश सिंह के अनुसार, कोइराजपुर स्थित उनकी जमीन पर पड़ोसी रमेश चंद सिंह जबरन कब्जा कर रहे थे। सूचना मिली तो मौके पर जाकर विरोध किया। आरोप है कि इस पर रमेश सिंह ने नीली बत्ती लगी कार से बंदूक निकाल कर उन्हें और उनके बेटे व भतीजे को जान से मारने की धमकी दी।
अवधेश ने प्रकरण की शिकायत बड़ागांव थाने पर की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर भाजपा नेता ने एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री से कार्रवाई की गुहार लगाई। एडीजी के निर्देश पर सीओ बड़ागांव ने जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। एसएसपी के निर्देश पर बड़ागांव थाने में रिटायर्ड डिप्टी एसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।