{"_id":"5b7f9e3c42c792467462489f","slug":"fir-against-hari-priya-by-her-brother-anant-narayan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस राज परिवार की रार पहुंची थाने, अनंत नारायण सिंह ने अपनी बहन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस राज परिवार की रार पहुंची थाने, अनंत नारायण सिंह ने अपनी बहन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
रामनगर किला
बनारस राज परिवार से आपसी विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है। कुंवर अनंत नारायण सिंह ने रामनगर थाने में अपने प्रतिनिधि के जरिये गुरुवार को अपनी बड़ी बहन हरिप्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शादी के कार्ड में काशी स्टेट का प्रतीक चिह्न छापे जाने को लेकर यह मामला दर्ज कराया गया है। रामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामनगर थाने पहुंचे कुंवर के प्रतिनिधि कैप्टन रमेश सिंह ने तहरीर दी कि काशी स्टेट के प्रतीक चिह्न का गलत उपयोग किया गया है।
प्रकरण के अनुसार 10 जुलाई 2018 को राजकुमारी हरिप्रिया के पुत्र की शादी थी। शादी के कार्ड पर काशी स्टेट का प्रतीक चिह्न छापा गया था। कैप्टन रमेश सिंह ने कहा कि ऐसा करके गलत किया गया है।
विज्ञापन
उधर, राजकुमारी हरिप्रिया ने कहा कि कुंवर की ओर से बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना आम बात है। कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि भाई-बहन मिलजुल कर रहें और किले में शांति रहे। इस वजह से मामले को तूल दिया जा रहा है। उधर, काशी के राज परिवार से जुड़े इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।