फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman IIT BHU said go anywhere for job but definitely come back to your countr

Varanasi: आईआईटी बीएचयू में वित्तमंत्री सीतारमण बोलीं- नौकरी के लिए कहीं भी जाएं, पर लौट कर वतन जरूर आएं

Sun, 08 Oct 2023 06:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 06:23 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट काउंसिलिंग सर्विसेज की ओर से आयोजित मेंटल वेलनेस वीक का उद्घाटन केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया। वित्तमंत्री ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप कुछ सीखने और नौकरी के लिए रहीं भी जाएं पर लौट कर अपने वतन जरूर आएं। 

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman  IIT BHU said go anywhere for job but definitely come back to your countr
आईआईटी बीएचयू में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचीं। आईआईटी बीएचयू की में आयोजित मेंटल वेलनेस वीक समारोह का उद्घाटन किया। आईआईटी के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि हमेशा कुछ नया सीखने और नया करने पर ध्यान होना चाहिए। आप कुछ सीखने और नौकरी के लिए रहीं भी जाएं पर लौट कर अपने वतन जरूर आएं।

विज्ञापन


आगे कहा कि कभी भी नौकरी के लिए पढ़ाई नहीं करें। आप ऐसे बनें की लोगों को नौकरी दे सकें। खुद नई शुरुआत करें और 10 लोगों को इससे जोड़ें। आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट्स काउंसिल की ओर से आयोजित मेंटल वेलनेस कार्यक्रम में  वित्त मंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। 

विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए लेकिन तनाव नहीं

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टूडेंट्स काउंसिल की तारीफ की।  कहा कि संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं की मदद के लिए काउंसिल की ओर से किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने सरकार की ओर से मेंटल वेलनेस के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि देश में 20 भाषाओं में 900 टेली काउंसलर प्रतिदिन तीन हजार छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ की वजह से लोगों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है। प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए लेकिन इसका तनाव कभी नहीं लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की राय और उम्मीदों की वजह से भटक जाते हैं। लोग खुद क्या करना चाहते हैं इसे भूल कर लोगों की सोच पर आगे बढ़ने लगते हैं, यही तनाव का बड़ा कारण है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग और आयुर्वेद जरूरी

वित्तमंत्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। आज पूरी दुनिया योग की ओर आगे बढ़ रही है। आयुर्वेद और योग से मानसिक तनाव दूर किया जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए दोनों जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed