फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Finalist of Bigg Boss Shaleen Bhanot worship in kashi Vishwanath Dham varanasi s

Varanasi: 'बिग बॉस' के फाइनलिस्ट शालीन भनोट ने विश्वनाथ धाम में टेका मत्था, बोले- बाबा से लगाई अर्जी

Thu, 16 Feb 2023 06:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 06:04 PM IST
सार

टीवी शो 'बिग बॉस 16' के फाइनलिस्ट में से एक शालीन भनोट ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद अन्य विग्रहों पर भी मत्था टेका। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता देख अभिभूत हो गए।

विज्ञापन
Finalist of Bigg Boss Shaleen Bhanot worship in kashi Vishwanath Dham varanasi s
काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर शालीन भनोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी शो 'बिग बॉस 16' के फाइनलिस्ट में से एक शालीन भनोट ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद अन्य विग्रहों पर भी मत्था टेका। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता देख अभिभूत हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज बाबा का दर्शन कर धन्य हो गया। मैंने उनकी पूजा कर एक अर्जी लगाई है। उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस' शो के कारण मेरी पहचान बनी है। जिसे विश्व ने प्यार दिया उसे तो विश्वनाथ दरबार आना ही था।

विज्ञापन


शालीन भनोट कहा कि अब विश्वनाथ धाम बहुत भव्य हो गया है। गंगा द्वार ललिता घाट पर सेल्फी के लिए शालीन भनोट के फैंस में होड़ मच गई।  फैंस के साथ शालीन भनोट ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया।  उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में भी रोज प्रार्थना करता था कि यहां से बाहर होते सबसे पहले बाबा की नगरी काशी जाकर बाबा दरबार में हाजिरी लगाउंगा। आज मेरी  मनोकामना पूरी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिग बॉस के घर में रहना एक टास्क था। सलमान खान की डांट पर कहा की वो उनका प्यार था। सलमान और शाहरुख सर की डांट मेरे लिए प्यार है और बड़ी सीख है। बिग बॉस में भाग लेने से हमें काफी सीख मिली। बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन के बारे में कहा की जो जीता है वह उसका हकदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैं बिग बॉस के फाइनल राउंड में पहुंचा। मैं इतने में ही अपने आप को विजेता मानता हूं। शो में अन्न के अपमान के बारे में उन्होंने कहा कि अन्न अन्नपूर्णा मां का प्रसाद है। काशी धर्म की नगरी है। मैं वाराणसी पहले भी आ चुका हूं। अब बनारस में काफी बदलाव देखने को मिला। शूटिंग का अवसर मिला तो मैं काशी से ही शुरुआत करना चाहूंगा। बाबा से सब के लिए कुछ न कुछ मांग कर जा रहा हूं।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed