{"_id":"6af60c7ecb8c6849dd03bd59","slug":"final-list-of-examination-centers-likely-to-be-released-by-november-20-varanasi-news-c-191-1-svns1015-151279-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 20 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी हाेने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 20 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी हाेने के आसार
विज्ञापन
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 90 केंद्र प्रस्तावित कर परिषद की वेबसाइट पर सूची अपलोड कर दी है। अब केंद्रों को फाइनल रूप देने की जिम्मेदारी परिषद पर है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 15 से 20 नवंबर के मध्य परिषद परीक्षा केंद्र की अंतिम सूची जारी कर सकती है।
पांच फरवरी 2027 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 15 दिन पूर्व 81 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी। जिसके लिए 28 अक्तूबर तक आपत्ति ली गई। विभिन्न स्कूलों ने 112 आपत्तियां दर्ज कराई। गठित टीम ने सत्यापन में छह राजकीय विद्यालयों को केंद्र लायक नहीं माना। इससे 75 विद्यालय ही केंद्र बनने लायक पाए गए।
छात्र-छात्राओं की संख्या, परीक्षा केंद्रों की दूरी समेत अन्य दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कुल 15 नए केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार कर परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। इसमें ऐसे केंद्र शामिल हैं, जो पूर्व के वर्षो में केंद्र बनते रहे हैं। वहां केंद्र न बनने से वहां के छात्र-छात्राओं को काफी दूर परीक्षा देने जाना पड़ सकता है। इससे उनको केंद्र बनाना आवश्यक हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि छह नवंबर तक गठित टीम ने सत्यापन कर रिपोर्ट सौंपा।
विज्ञापन
जिसके आधार पर 90 केंद्र प्रस्तावित किया गया है। आपत्ति निस्तारण के बाद केंद्रो की प्रस्तावित सूची को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। उम्मीद है कि 15 से 20 नवंबर तक परीक्षा केंद्रो की फाइनल सूची जारी हो सकती है। जिले में हाईस्कूल और इंटर के कुल 196 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं।
बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 52 हजार 843 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बीते साल बोर्ड परीक्षा में 54 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा केंद्रों की संख्या 94 थी, लेकिन इस बार दो हजार परीक्षार्थी कम होने से परीक्षा केंद्रों की संख्या भी चार कम की गई है।