फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   film producer bhusan kumar talks about his success

फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया अपनी सफलता का राज, ये कहा

Fri, 15 Sep 2017 02:13 PM IST
amarujala.com, written by- उत्पल कांत
amarujala.com, written by- उत्पल कांत Updated Fri, 15 Sep 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
film producer bhusan kumar talks about his success
गुलशन कुमार के पुत्र और ‘टी सीरीज’ के मालिक भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला
म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में ‘टी सीरीज’ जाना माना नाम है। अब इस कंपनी की बागडोर गुलशन कुमार के पुत्र और कंपनी के चेयरपर्सन भूषण कुमार हैं। भूषण कुमार फिल्म ‘भूमि’ के सह निर्माता भी हैं। बुधवार को वह ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में मेहमान थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैं उन निर्माताओं में से नहीं हूं जो फ्रेश टैलेंट के साथ काम नहीं करना चाहते। मेरा मानना है कि काम करने के बाद ही किसी को अनुभव मिलता है। मुझे फ्रेश टैलेंट के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं। शर्त ये है कि वह शानदार हो। मैं टैलेंट का सम्मान करता हूं।
विज्ञापन


2017 में नौ फिल्में बना चुके और 2018 के लिए 12 प्रोजेक्ट पर काम कर रहे फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने कहा कि मैं बैंक से लोन लेकर या किसी दूसरे से उधार लेकर फिल्में नहीं बना रहा। फिल्म की कमाई की चिंता तो होती है लेकिन हमारा मेन फोकस दर्शक पर होता है कि उसे यह कहानी कितनी पसंद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पिता गुलशन कुमार का जिक्र करने पर भावुक हो गए। कहा कि मेरे पिता ने मुझे हमेशा ‘हम’ सिखाया। टी सीरीज की सफलता मेरी टीम के कारण है। मैं अपने पिता के आसपास भी नहीं। उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है। मैंने तो अभी कुछ भी नहीं किया, जो है पिता का दिया है।

मेरी कोशिश है फिल्में केवल मनोरजंन भर के लिए ही न हो। फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के बारे में उन्होंने कहा कि भले ही यह फिल्म कमाई के मामले में बहुत आगे नहीं गई हो लेकिन समाज में जो असर छोड़ा, उससे बहुत शांति मिली।  

आगे इस तरह की फिल्में बनाने का है मन

film producer bhusan kumar talks about his success
अमर उजाला कार्यालय में संजय दत्त के साथ भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘भूमि’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह फिल्म बाप-बेटी के रिश्तों को आज के परिप्रेक्ष्य में दिखाने की कोशिश भर है। संजय दत्त से हमारा रिश्ता काफी पुराना है। वह शानदार अभिनेता हैं। ‘

भूमि’ की कहानी में संजय दत्त के अलावा कोई और अभिनेता फिट नहीं हो सकता था। फिल्म बेटी से दुष्कर्म होने के बाद एक बाप की मनोदशा और समाज की भूमिका पर आधारित है।
भूषण कुमार ने बताया कि आज के भागम भाग वाली जिंदगी में एक पिता-पुत्र के रिश्तों पर आधारित फिल्म कर रहा हूं। फिल्म का नाम है ‘शेफ’ जिसमें सैफ अली खान को कास्ट किया गया है। फिल्म का ट्रेलर मार्केट में आ चुका है।

यह फिल्म शर्तिया दर्शकों को झकझोर कर रख देगी। इसके अलावा अपने पिता पर आधारित बायोपिक फिल्म  मुगल: द गुलशन कुमार स्टोरी करने जा रहा हूं। इसमें अक्षय कुमार मुख्य किरदार में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed