{"_id":"5b910dcb867a55012c34fb48","slug":"film-halala-this-song-select-in-national-and-international-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में छाएगा लघु फिल्म ‘हलाला’ का ये गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में छाएगा लघु फिल्म ‘हलाला’ का ये गीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 06 Sep 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
halala
- फोटो : amar ujala
हलाला औरतों पर धर्म के नाम पर थोपी गई वह कुप्रथा है, जिससे औरत मात्र खिलौना बनकर रह जाती है। वह प्रताडि़त होने के साथ अंदर ही अंदर टूट कर बिखर जाती है। असहनीय दर्द से गुजरते हुए बच्चों से मिलने की ललक में ऐसी कुप्रथा का शिकार महिला की पीड़ा को लघु फिल्म ‘हलाला’ को दर्शाया गया है और इस फिल्म के गीत ‘नहीं औरतों की यहां कोई कीमत, सरेआम होती है नीलाम इज्जत ’ का चयन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए हुआ है।
आकाशगंगा म्यूजिक एंड फिल्म हाउस के बैनर तले बनी लघु फिल्म ‘हलाला’ के गीत का चयन जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और न्यू दिल्ली फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ है। यह 22 सितंबर को होगा। नारेंद्र निर्मल के संगीत को काफी सराहा गया है। 30 मिनट की ये लघु फिल्म यू-ट्यूब पर देखी जा सकती है।
फिल्म के निर्देशक संतोष कुमार सिंह कहते हैं कि ‘हलाला’ अमानवीय अत्याचार है, बावजूद इसके धर्म के ठेकेदारों ने इसे धार्मिक जामा पहनाकर जायज घोषित कर रखा है। मैंने फिल्म के जरिये दर्शकों को एक संदेश देने की कोशिश की है जहां बुद्धिजीवियों को ऐसी कुप्रथा को समाप्त करने को आगे आना चाहिए, इस प्रकार की फिल्म समाज का आइना होती है और सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने में सक्ष्म है। फिल्म की शूटिंग बनारस में हुई है। फिल्म के मुख्य किरदारों में राजेश सिंह तोमर, राहुल राजपूत, सृष्टि भंडारी, इशिका जायसवाल हैं।