फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fill the form for Graduate MLC election by December 2

Varanasi News: स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए दो दिसंबर तक भर दें फॉर्म

Thu, 27 Nov 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fill the form for Graduate MLC election by December 2
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गुलाब बाग पर बुधवार को स्नातक एमएलसी चुनाव में लगे संयोजक और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। चुनाव के संयोजक पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह औढ़े ने कहा कि पिछली बार उदासीनता के चलते हम लोग वोटर बनाने में पीछे रह गए थे। उन्होंने कहा कि जितने भी लोग स्नातक हैं, वह अपने साथ-साथ परिवार में जो लोग स्नातक हैं, उनका और अपने आस पड़ोस के लोगों का स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए फॉर्म दो दिसंबर तक गुलाब बाग कार्यालय में अवश्य जमा कर दें।
विज्ञापन

आगामी स्नातक एमएलसी के चुनाव में उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो जाए। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि वोट डालना हमारा मूल अधिकार है। हम जब वोटर बनेंगे तभी वोट डाल पाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा मधुप सिंह ने बताई। संचालन चंद्रशेखर उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन जेपी सिंह ने किया। इस अवसर पर राकेश जायसवाल, अवधेश राय, सिद्धनाथ शर्मा, अभिषेक वर्मा, वेद मिश्रा, जगन्नाथ ओझा, अजय गुप्ता, एसपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed