फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   File a case immediately in case of land encroachment

Varanasi News: जमीन पर कब्जे के मामले में तुरंत दर्ज करें केस

Sun, 13 Jul 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
File a case immediately in case of land encroachment
बड़ागांव थाना परिसर में शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह ने जनसुनवाई में फरियादियों से संवाद किया। थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि जमीन से जुड़े विवादों पर सख्ती से कार्रवाई हो। कोई किसी की भूमि पर कब्जा करता है तो कठोर कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज करें। बड़ागांव की दुलारी देवी ने वृद्धा पेंशन न मिलने की शिकायत की, उन्होंने मौके पर तहसील अधिकारियों से वार्ता कर पेंशन जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। बसनी हकीम बाजार निवासी एकलाख ने पड़ोसी पर मकान के सामने जबरन खिड़की खोलने की शिकायत की। जनसुनवाई में कुल 15 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें 12 राजस्व विभाग, 3 पुलिस विभाग से संबंधित थे। मौके पर ही पुलिस के 3 व राजस्व के 2 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभाग की टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article