{"_id":"657b5a362e66f100f20f9679","slug":"fighting-and-vandalism-between-boyfriend-and-girlfriend-over-whatsapp-dp-varanasi-news-c-20-vns1013-451224-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: व्हाट्स ऐप की डीपी को लेकर प्रेमी-प्रेमिका में मारपीट और तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: व्हाट्स ऐप की डीपी को लेकर प्रेमी-प्रेमिका में मारपीट और तोड़फोड़
विज्ञापन
शिवपुर (वाराणसी)। प्रेमिका ने प्रेमी के दोस्त की फोटो अपने व्हाट्स एप की डीपी पर लगा ली। इसे लेकर बृहस्पतिवार को शिवपुर क्षेत्र की वीडीए कॉलोनी में प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों ने सरेराह झगड़ा, मारपीट और तोड़फोड़ की। कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह से दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया तो वह बाइक स्टार्ट कर चलते बने।
चोलापुर थाना के चंदापुर का रहने वाला युवक आयर बाजार की रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ बाइक से वीडीए कॉलोनी से गुजर रहा था। अचानक दोनों रुके तो प्रेमी ने देखा कि उसकी प्रेमिका अपने व्हाट्स एप की डीपी में उसके दोस्त की तस्वीर लगाए है। इसे लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई और फिर हाथापाई होने लगी। इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका का मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। इस पर प्रेमिका ईंट से प्रेमी की बाइक क्षतिग्रस्त करते हुए उसके कपड़े फाड़ दी। सरेराह दोनों को उलझे हुए देख मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। कॉलोनी के लोग दोनों को समझाने लगे तो प्रेमिका प्रेमी से अपना मोबाइल दिलाने की मांग करने लगी। वहीं, प्रेमी का कहना था कि वह खुद बात करने के लिए प्रेमिका को मोबाइल दिया था। मगर, वह मेरे दोस्तों से ही बात करती है और पूछने पर गाली देती है। इसीलिए हमने मोबाइल तोड़ दिया। कॉलोनी के लोगों के काफी समझाने के बाद दोनों शांत हुए। इस बीच दोनों के झगड़े का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।