फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight in two side to resolve the dispute of couple in Ballia, husband died

बलिया: पति पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे मायके वाले, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पति की मौत

Fri, 16 Jul 2021 03:12 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: हरि User Updated Fri, 16 Jul 2021 03:12 PM IST
सार

उभांव के खैरा खास गांव की घटना है। मारपीट में गंभीर चोट लगने से पति अमजद की मौत हो गई। ससुर ने कहा- मिर्गी का दौरा आने से मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
Fight in two side to resolve the dispute of couple in Ballia, husband died
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पत्नी ने पति की शिकायत मायके में की तो वहां से कई लोग आ पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में पति की मौत हो गई। मामला बलिया जनपद का है। उभांव थाना के खैरा खास गांव में पति-पत्नी के विवाद में बृहस्पतिवार की देर रात दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस बीच गंभीर चोट लगने से पति अमजद (28) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना के बाद मायके वालों ने भागने की कोशिश की, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इस बीच कुछ फरार भी हो गए। पुलिस तीन मायके वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के भाई अकबर सिद्दीकी ने मायके वालों पर घर में घुसकर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक की पत्नी अपने ही पति पर मारपीट करने का आरोप लगा रही थी।

विज्ञापन

मिर्गी का दौरा आने से मौत होने का आरोप

मृतक अमजद के ससुर ने बताया कि उसकी बेटी और दामाद में आए दिन मारपीट हो रही थी। इसी कारण वे अपनी बेटी की विदाई कराने दो पुत्रों के साथ आए थे। यहां आने पर विवाद हो गया। इस बीच अमजद की मौत हो गई। उनका कहना है कि अमजद की मौत मिर्गी का दौरा आने से हुई है। पुलिस ने मौके से मृतक के ससुर और दो साले को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। उभांव इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र और सीयर चौकी इंचार्ज अतुल मिश्र आरोपी मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed