फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight in orchestra on tune of song 22 Mein Aayenge Akhilesh in Varanasi

वाराणसी: '22 में आएंगे अखिलेश' गाने की धुन पर ऑर्केस्ट्रा में मारपीट, महिला डांसर जान बचाकर भागी

Tue, 08 Jun 2021 12:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Jun 2021 12:14 AM IST
सार

मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र का है। इस दौरान मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हो गए। लोगों का आरोप है कि घंटे भर तक चली मारपीट की सूचना से बड़ागांव थाने की पुलिस अनजान बनी रही।

विज्ञापन
Fight in orchestra on tune of song 22 Mein Aayenge Akhilesh in Varanasi
ऑर्केस्ट्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के गोसाईपुर स्थित गांव में बहू भोज समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा में रविवार रात जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष से सात लोग मारपीट में घायल हो गए। रात्रि कर्फ्यू के दौरान ऑर्केस्ट्रा के आयोजन और मारपीट की सूचना मिलने के बाद भी बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-112 ने किसी तरह मामले को सुलझाया।

विज्ञापन


वहीं मारपीट घटना को लेकर किसी की तरफ से अभी तक कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया। ऑर्केस्ट्रा में जैसे ही महिला डांसर ने 22 में आएंगे अखिलेश गाने की धुन पर थिरकना शुरू किया तो एक युवक ने डांसर के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसे लेकर उपजा विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मौके से डांसर सहित ऑर्केस्ट्रा कलाकार जान बचाकर भागे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में मुन्ना यादव के भतीजे की शादी का बहू भोज समारोह और ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। नर्तकी ने नृत्य करना शुरू किया तो लगभग 12 बजे रात अनौरा गांव के एक युवक ने महिला नर्तकी का हाथ पकड़ लिया। यह देख मौजूद ऑर्केस्ट्रा संचालक सहित आयोजनकर्ता ने युवक को हिदायत दी तो मामला बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष से जमकर लाठी डंडे और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 20 से 25 की संख्या में आए युवकों ने ऑर्केस्ट्रा संचालकों को घेर लिया और मुन्ना यादव के घर पर पथराव शुरू कर दिया। मारपीट में प्रेमा देवी, पिंट, किशन व सुरेश को चोटें आई तो वहीं दूसरे पक्ष से जेपी, लकी और एक अन्य युवक जख्मी हुआ। लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक चली मारपीट और पत्थरबाजी की घटना से बड़ागांव थाना प्रभारी और हरहुआ चौकी पुलिस अंजान बनी रही।

कोरोना रात्रि कर्फ्यू के दौरान ऑर्केस्ट्रा आयोजन की अनुमति कैसे मिली इसके बारे में कोई ठोस जवाब भी चौकी इंचार्ज नहीं दे सके। रात 12 बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंची डायल-112 पीआरवी ने ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को गांव से बाहर निकलवाया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार पुलिस को फोन करने के बाद भी बड़ागांव पुलिस से कोई जवाब नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed