{"_id":"60d79adbf8eb4836310a5d29","slug":"fight-between-two-groups-of-students-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: देर रात हॉस्टल में छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट और बवाल, कई को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: देर रात हॉस्टल में छात्रों के दो गुट भिड़े, मारपीट और बवाल, कई को आईं चोटें
Sun, 27 Jun 2021 10:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:35 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि शराब के नशे में मेडिकल के छात्र और एक अन्य हॉस्टल में रहने वाले छात्रो की किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जब तक प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुचती तब तक विवाद बढ़ गया था।
विज्ञापन
बीएचयूः हॉस्टल में पहुंची पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई महीने से शांत चल रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शनिवार की देर रात छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। इसमें कुछ छात्रों को हल्की चोटें भी आई है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में मेडिकल के छात्र और एक अन्य हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जब तक प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंचती तब तक विवाद बढ़ गया था। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल छात्रों को इलाज के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।
विज्ञापन
फिलहाल लंका थाने पर बीएचयू चीफ प्रॉक्टर आफिस और छात्रों की ओर से रात 2:15 बजे तक कोई तहरीर नही दी गई थी। पुलिस का कहना है कि शराब पीने के बाद छात्रों के दो गुटों में कहासुनी के बीच अचानक मारपीट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह बिरला सी हॉस्टल के छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को शिकायत की है, जिसमें मेडिकल छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस बारे में चीफ प्राक्टर प्रो.आनंद चौधरी ने बताया कि दोनों पक्ष के छात्रो से बातचीत कर मामला शांत कराया गया। बिरला सी के छात्रों की शिकायत को लंका थाने में भेजा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी अपने स्तर से नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन