फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fight between restaurant staff and customer in varanasi

बनारसः रेस्टोरेंट में ग्राहकों और स्टाफ के बीच मारपीट और पथराव, मची अफरातफरी

Sun, 12 Aug 2018 10:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 12 Aug 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
Fight between restaurant staff and customer in varanasi
पथराव में टूटा कांच - फोटो : अमर उजाला
बनारस के सिगरा स्थित सत्कार रेस्टोरेंट में रविवार को ग्राहकों और स्टाफ के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति रही और तमाशबीनों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल दो युवकों का उपचार कराया।
विज्ञापन


घटना को लेकर सिगरा थाने में रेस्टोरेंट के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ितों और स्थानीय लोगों का कहना था कि रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार संचालित हो रहा है, जिसके कारण यहां युवक-युवतियों की दिन भर भीड़ उमड़ी रहती है।
विज्ञापन


सत्कार रेस्टोरेंट में रविवार की दोपहर राहुल पांडेय और सर्वेश सिंह भोजन करने गए थे। बताया जाता है कि रेस्टोरेंट में पहले से मौजूद दो युवतियों से दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। मैनेजर सनी और रेस्टोरेंट कर्मियों ने दोनों युवकों को बाहर निकाला तो कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बात बढ़ी तो दोनों युवकों ने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन तब तक मारपीट और पथराव शुरू हो गया। यह सिलसिला पुलिस के आने के बाद भी जारी रही। मारपीट में राहुल को गंभीर चोट आई है।

इस संबंध में इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई है और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, हुक्का बार के मामले में कहा कि तंबाकू का प्रयोग न हो तो इसके लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है। इस संबंध में आबकारी विभाग को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शहर के भेलूपुर, सिगरा, चेतगंज और लक्सा थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से कई हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। इन हुक्का बार में 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर-किशोरियां आते हैं और बगैर किसी भय के तंबाकू का धुआं उड़ाते हैं। वहां किशोर-किशोरियों का जमावड़ा देख स्थानीय लोग पुलिस से शिकायत करते हैं लेकिन कभी कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed