{"_id":"663c68b6b027a7fcc802ce0a","slug":"fight-between-patient-s-family-and-doctors-in-district-hospital-varanasi-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिला अस्पताल में तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच हाथापाई, दो घंटे तक ठप रही ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिला अस्पताल में तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच हाथापाई, दो घंटे तक ठप रही ओपीडी
Thu, 09 May 2024 11:40 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 09 May 2024 11:40 AM IST
सार
वाराणसी के जिला अस्पताल में तीमारदारों व डॉक्टरों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। घटना से नाराज डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने काम ठप कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टरों के साथ बैठक करते सीएमएस और पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में गुरुवार की सुबह सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज के तीमारदार और डॉक्टर के बीच हाथापाई होने से माहौल गरमा गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी का काम ठप कर दिया गया। जानकारी होने पर सीएमएस व पुलिस अधिकारी ने डॉक्टरों व कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें सीएमएस के आश्वासन पर दो घंटे बाद ओपीडी बहाल हुई। डॉक्टर के मुताबिक, हाथापाई करने वाला एनडीआरएफ का जवान है।
विज्ञापन
सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज के तीमारदार से पहले वार्ड में ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर से नोकझौंक हुई। बाद में मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर तीमारदार ने बात की तो स्वास्थकर्मी भड़क गए। बात आगे बढ़ गई और दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
उधर, घटना को लेकर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने सुबह 9 बजे से ओपीडी में काम ठप कर दिया। इसके बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिग्विजय सिंह स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया। जिसके बाद 11 बजे के करीब डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी काम पर वापस लौटे।
विज्ञापन