फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fight at PDDU nagar junction for tatkal ticket

पीडीडीयू नगर जंक्शन पर तत्काल टिकट के लिए जमकर मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Mon, 03 Dec 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Mon, 03 Dec 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
fight at PDDU nagar junction for tatkal ticket
टिकट काउंटर की 02 नंबर खिड़की पर घटी घटना - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर जंक्शन पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई गई आरक्षित टिकट काउंटरों के सामने अचानक कुछ युवकों के बीच लात-घूसों की बरसात होने लगी। घटना के वक्त तत्काल टिकट के लिए लंबी कतार लगी थी। पांच छह की संख्या में आए युवकों ने बुरी तरह से दो युवकों पर हमला बोल दिया।  लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बना रहा।
विज्ञापन


सूचना के बाद जब तक अन्य पुलिसकर्मी पहुंचते तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हमले में घायल पीड़ित दोनों युवक जीआरपी थाने में जाकर तहरीर दी। इधर, घटना को लेकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में खासी चर्चा के साथ ही पुलिस के प्रति नाराजगी दिखी। जानकारी के मुताबिक, पीडीडीयू जंक्शन के टिकट काउंटर की 02 नंबर खिड़की पर तत्काल टिकट के लिए कतार लगी थी।
विज्ञापन


तभी कुछ युवक आए और कतार में सबसे आगे खड़े होने लगे। वहां खड़े युवक ने इस बात का विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर आया। देखते ही देखते उसके अन्य साथी मौके पर पहुंचे और विरोध करने वाले युवक पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि सभी हमलावर टिकट दलाल हैं। ये पुलिस के सहयोग से हर रोज सबसे पहले कतार में खड़े हो कर टिकट लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed