फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fight against corona varaasi is ready to come out from Corona curfew 20 new covid positive cases today morning

राहत: कोरोना कर्फ्यू से बाहर से आने को तैयार बनारस, आज सुबह 3506 सैंपल में 20 नए मरीज मिले

Sat, 05 Jun 2021 11:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Jun 2021 11:59 AM IST
सार

वाराणसी जिले के लिए राहत भरी खबर है। जिले में एक्टिव केस अब 600 के करीब हैं जिससे बनारस कोरोना कर्फ्यू से बाहर से आने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि वाराणसी आज सेफ जोन में आ जाएगा। जिले में अब केवल 659 एक्टिव मरीज हैं। ये आंकड़ा शाम की रिपोर्ट में 600 से कम होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
fight against corona varaasi is ready to come out from Corona curfew 20 new covid positive cases today morning
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से घटती जा रही है। शनिवार सुबह 3506 सैंपल की जांच में केवल 20 नए मरीज मिले हैं। अब केवल 659 एक्टिव मरीज हैं। जिस तरह से पिछले कई दिनों से पहले से संक्रमित होम आइसोलेशन, अस्पताल में भर्ती  करीब 100 से  120 मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं, उससे यही माना जा रहा है कि शनिवार शाम तक एक्टिव मरीज की संख्या भी 600 से कम हो जाएगी।

विज्ञापन


इस तरह वाराणसी भी सेफ जोन में आ जायेगा।  इसके बाद  शासन की ओर से जारी नए आदेश का लाभ लोगों को मिलने लगेगा। बता दें कि ऐसे जिले जहां एक्टिव केस 600 से कम हैं, वहां दुकानों को शाम 7 बजे तक खोलने का आदेश पिछले दिनों जारी किया गया था। उस समय एक्टिव केसों की संख्या 1000 से ऊपर थी।
विज्ञापन


धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में कमी और होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने व डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट के मुताबिक, अब कुल 81927 मरीजों में 80511 के डिस्चार्ज, 757 की मौत के बाद अब केवल 659 एक्टिव मरीज हैं। गौरतलब है शुक्रवार की रिपोर्ट में 44 नए मरीज मिले थे। इधर, जिले के कोविड अस्पतालों में दो हजार से ज्यादा बेड खाली हैं। आठ सरकारी अस्पतालों में 872 और 50 निजी में 1147 बेड खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज शाम चार बजे तक खुलेगा बाजार, लागू हो सकता है वीकेंड लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की थमती रफ्तार के बाद अब प्रशासन भी बाजार में ढील देने की तैयारी में है। शनिवार और रविवार को अपराह्न चार बजे तक दुकानें खुलेंगी।  उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार से वाराणसी को कोरोना कर्फ्यू से बाहर कर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि बाजार पर इस सप्ताहांत शुक्रवार के नियम लागू रहेंगे। शादी समारोह सहित अन्य आयोजनों पर भी पहले के नियम लागू रहेंगे।  जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू से बाहर होने के बाद अगर बाजार सोमवार के बाद खुले तो अगले सप्ताह सप्ताहांत लॉकडाउन लगेगा। फिलहाल यह सप्ताहांत में बाजार खुलने की छूट इसी सप्ताह लागू रहेगी।

टीकाकरण नहीं तो सैलरी नहीं

जिलाधिकारी ने सरकारी विभागों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। कहा कि जब तक समस्त सरकारी कर्मचारियों का टीकाकरण नहीं हो जाता है। तब तक उनके विभागाध्यक्ष जून की सैलरी जारी नहीं करेंगे। विभागाध्यक्ष 25 जून तक इस आशय का प्रमाणपत्र भी दें कि उनके यहां सभी कर्मचारियों का टीकाकरण हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed