फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fifty bed MCH wing got seven doctors

Varanasi News: पचास बेड वाले एमसीएच विंग को मिले सात डॉक्टर

Fri, 09 Jun 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fifty bed MCH wing got seven doctors
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल परिसर स्थित 50 बेड के महिला अस्पताल (एमसीएच विंग) में सात चिकित्सकों समेत 18 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। शासन स्तर से सात जून को इसका आदेश मिला है।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव अजीज अहमद ने जो आदेश जारी किया है, उसकी कॉपी महानिदेशक स्वास्थ्य, निदेशक, अपर निदेशक और सीएमओ को भी भेजी है। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ठाकुर को शास्त्री अस्पताल से यहां भेजा गया है जबकि दीनदयाल अस्पताल में बाल रोग विशेष डॉ. राजेश कुमार सिंह, एनेस्थेसिस्ट डॉ. सुरेंद्र कुमार साही और डॉ. मनमोहन शंकर को दीनदयाल अस्पताल से एमसीएच विंग में भेजा गया है। साथ ही सीएमओ कार्यालय के अधीन रही पैथालॉजिस्ट डॉ.दीपिका चतुर्वेदी, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मृत्युंजय, डॉ. प्रीति को भी इसी अस्पताल में भेजा गया है। इसके अलावा सात स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, एक लैब टेकक्नीशियन और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी 50 बेड वाले एमसीएच विंग भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed