{"_id":"56fc3a144f1c1bc472f00998","slug":"fifth-day-picking-up-garbage-municipal-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी नहीं उठा कूड़ा, नगर निगम मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी नहीं उठा कूड़ा, नगर निगम मौन
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Thu, 31 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
धुआं रोकने को पंप चालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में कूड़ा निस्तारण का गंभीर संकट खड़ा होने के बावजूद नगर निगम प्रशासन अब तक समाधान की कोई राह नहीं तलाश पाया है। बुधवार को पांचवें दिन भी कूड़ा लदी गाड़ियां निगम कार्यालय परिसर में खड़ी रहीं। न कहीं कूड़े का उठान हो पाया न निस्तारण। कूड़ा घरों के साथ ही गली-मुहल्लों में जगह-जगह कूड़े-कचरे का अंबार लगने से लोग सांसत में हैं।
कूड़ा निस्तारण न होने से नाराज महापौर रामगोपाल मोहले ने नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिया कि हर हाल में इसका समाधान गुरुवार तक करा लिया जाए। गौरतलब है कि रमना स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में धुआं उठने से परेशान स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बाद से वहां कूड़ा गिराने का काम कई दिनों से ठप है। तब से निगम प्रशासन इसका कोई हल नहीं निकाल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि रमना डंपिंग ग्राउंड में लगी आग पहले ठीक से बुझाई जाए। दोबारा ऐसी स्थिति न आने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए। उधर, नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने आश्वस्त किया था कि मंगलवार तक दिक्कत दूर हो जाएगी लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी।