यूपी: बीएसएनएल स्टोर में लगी भीषण आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के ईशापुर मोहल्ले में स्थित बीएसएनएल के स्टोर में सोमवार सुबह में भीषण आग लग गई। आग ने जमकर तांडव मचाया। स्टोर में रखे ऑप्टिकल फाइबर केबल, पाइप, उपकरण सहित अन्य सामान जल गए। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड के चार वाहनों को घंटो मशक्कत करनी पड़ी।
आग लगने की वजह स्टोर में लगे ट्रांसफॉर्मर में शार्ट सर्किट को कारण बताया जा रहा है। स्टोर प्रभारी के मुताबिक एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। सही जानकारी अभी स्टॉक मिलान के बाद ही हो पाएगी।
शहर के ईशापुर मोहल्ले में बीएसएनएल का स्टोर है, इसमें पूरे जिले के विभागीय सामान रखे जाते हैं। सोमवार सुबह में करीब साढ़े 3 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। स्टोर में तैनात कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाते, आग ने भयावह रूप ले लिया।
ट्रांसफॉर्मर के आग ने गोदाम में रखे केबल और अन्य सामान को भी चपेट में ले लिया। गोदाम में ऊंची लपटें और विस्फोट की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी ठप कर दी गई। स्टोर के प्रभारी प्रभु सिन्हा ने बताया कि एक करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। स्टॉक से मिलान कर क्षति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।