फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fierce fire broke out in house of saree businessman in varanasi people saved their lives by jumping

Varanasi: साड़ी कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, लोगों ने बगल की छत पर कूद कर बचाई जान, लाखों का नुकसान

Sat, 25 Feb 2023 04:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 04:04 PM IST
सार

वाराणसी के छित्तनपुरा इलाके में इमलिया तल्ले स्थित साड़ी कारोबारी के चार मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कारोबारी के परिजनों ने बगल की छत पर कूद कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। करीब पांच घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in house of saree businessman in varanasi people saved their lives by jumping
आग में जला सारा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के छित्तनपुरा इलाके में स्थित साड़ी कारोबारी के चार मंजिला मकान में शनिवार अलसुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि ऊपरी मंजिल पर मौजूद कारोबारी के परिजनों ने बगल की छत पर कूद कर किसी प्रकार अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब पांच घंटे बाद सुबह 10:30 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति मची रही।

विज्ञापन


मकान के निचले तल पर मौजूद साड़ी की गद्दी और फर्नीचर सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। छित्तनपुरा क्षेत्र के इमलिया तल्ले निवासी नियाज अहमद साड़ी कारोबारी हैं। चार मंजिला मकान में पहले तल पर उनकी साड़ी की गद्दी और दूसरे तल पर गोदाम है। बाकी के दो फ्लोर पर परिवार के लोग रहते हैं।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने साड़ी कारोबारी को आग की सूचना

शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक से पहले तल से धुआं निकलने लगा। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना साड़ी कारोबारी नियाज को दी। हादसे के वक्त घर में मौजूद कई लोग नींद में थे। धुआं भरने से दम घुटने लगा तो उनकीं आंखें खुल गईं और जान बचाने के लिए भागने लगे। वे लोग जब तक नीचे उतरते तबतक पहले मंजिल पर आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। ऐसे में सभी मकान के छत पर पहुंचे और बगल के मकान की छत पर कूद कर जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें देख सहमे लोग

Fierce fire broke out in house of saree businessman in varanasi people saved their lives by jumping
इसी मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तबतक लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो चुका था। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मकान की दीवारें जगह-जगह से चटक गईं। आग की लपटें देख आस पड़ोस के लोग भी सहम गए। दरअसल, आदमपुर थाना क्षेत्र का छित्तनपुरा घनी आबादी वाला इलाका है। यहां संकरी गलियों में भी बहुमंजिली इमारतें खड़ी हैं। जिनमें मुख्यतः साड़ी बुनाई और कढ़ाई से संबंधित कारोबार होता है।

आग बुझाने में दमकल की चार गाड़ी का पानी खत्म

Fierce fire broke out in house of saree businessman in varanasi people saved their lives by jumping
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

साड़ी कारोबारी के घर में लगी आग को बुझाने के लिए सबसे पहले कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल विभाग की दो गाड़ी पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए चेतगंज फायर स्टेशन से भी दमकल विभाग की दो गाड़ी पहुंची। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी का पानी खत्म हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed