फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   festival

दुर्गापूजा और दशहरा में किसी भी गड़बड़ी पर नपेंगे थानेदार

Fri, 04 Oct 2019 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
festival
वाराणसी। दुर्गापूजा और दशहरा के दौरान कानून व्यवस्था संबंधी कोई गड़बड़ी हुई तो उस क्षेत्र के थानेदार के साथ ही चौकी प्रभारी और बीट आरक्षी भी कार्रवाई की जद में आएंगे। यह निर्देश एडीजी जोन बृज भूषण ने गुरुवार को जिले के थानेदारों को पुलिस लाइन में दिया। कहा कि शरारती तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहे। सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलने पाए। थानेदार अपने क्षेत्र की पूजा समितियों के संचालकों के साथ ही डिजिटल वालंटियर और संभ्रांत लोगों के नियमित संपर्क में रहें।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने कहा कि प्रमुख पूजा पंडालों में सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। जिन पंडालों में सीसी कैमरे न लगें हों, वहां शुक्रवार शाम तक व्यवस्था कर ली जाए। पूजा पंडाल में प्रवेश और निकासी के दो रास्ते हों। बारिश के मद्देनजर बिजली के तारों से पूजा पंडाल सुरक्षित हों। बीट आरक्षी, चौकी प्रभारी और थानेदार निरंतर चक्रमण करते रहें। शोहदों पर कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड के पुलिसकर्मी पूजा पंडालों के इर्दगिर्द औचक निरीक्षण करे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में भ्रमण कर थानेदारों और चौकी प्रभारियों के संपर्क में रहें। कहीं, किसी भी प्रकार से विवाद की बात सामने आए तो क्षेत्राधिकारी मौके पर जाकर समाधान कराएं। सूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। एडीजी जोन ने कहा कि शाम के समय रोजाना पुलिस पैदल गश्त कर लोगों से बात करें और समस्याएं सुने। बैठक में आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण एमपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी जोन ने कहा कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन शहर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात के लिए एसपी ट्रैफिक बेहतर कार्ययोजना बनाएं, ताकि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। जहां जरूरी प्रतीत हो वहां रूट डायवर्जन कर उसके बारे में शहरवासियों को समय से अवगत करा दिया जाए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर दिखें और जाम की समस्या को गंभीरता से लेकर समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed