फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Festival season 'Tarana programme by children in sunbeam school children of My Nurture in Ramayana characters

त्योहार का सीजन: ‘तराना’ में बच्चों की सतरंगी प्रस्तुति ने मोहा मन, माई नर्चर के बच्चों ने दिखाई पूरी रामायण

Sun, 23 Oct 2022 02:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 23 Oct 2022 02:14 PM IST
सार

छोटे-छोटे बच्चों ने पूरी रामयण का मंचन किया। कोई राम बना तो कोई सीता, कोई हनुमान तो कोई रावण। रामायण के किरदार में छोटे बच्चे बेहद सुंदर लग रहे थे। 

विज्ञापन
Festival season 'Tarana programme by children in sunbeam school children of My Nurture in Ramayana characters
‘तराना’ में बच्चों की सतरंगी प्रस्तुति ने मोहा मन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार में सीजन चल रहा है। वाराणसी के कई स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम चल रहे हैं। सनबीम स्कूल वरुणा के प्रांगण में शनिवार को हॉस्टल वार्षिकोत्सव ‘तराना’ का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य, गायन, वादन की प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के आरकेस्ट्रा से हुई, जिसमें गुरप्रीत, प्रशलेष, प्रियांशु, नमनजोत ने अपने सुर, लय और ताल की बेहतरीन प्रस्तुति दी। जिसके बाद महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सूफी संगीत की प्रस्तुति दी। वहीं सुर प्रवाह, कृष्ण स्तुति व इबादत के जरिए हर धर्म की विशेषताओं को बताया। कार्यक्रम के आखिर में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया। जिसमें मोस्ट एक्टिव वॉलटियर के शव कुमार को मिला। वहीं इमर्जिंग टैलेंट गुरप्रीत कौर व ऑलराउंडर का खिताब स्वर्णिमा को मिला। इस अवसर पर सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक, निदेशिका भारती मधोक, प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Festival season 'Tarana programme by children in sunbeam school children of My Nurture in Ramayana characters
माई नर्चर स्कूल में रामायण का मंचन - फोटो : अमर उजाला
माई नर्चर के बच्चों ने दिखाई रामायण
माई नर्चर प्री स्कूल के बच्चों ने दिवाली सेलेब्रेशन में सबका मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरी रामयण का मंचन किया। कोई राम बना तो कोई सीता, कोई हनुमान तो कोई रावण। रामायण के किरदार में छोटे बच्चे बेहद सुंदर लग रहे थे। 
बच्चों द्वारा रामायण के सभी कांड को दर्शाया गया ,जिसमें सभी बच्चों ने हिस्सा लिया और सभी टीचर्स  ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और इस मौके पर स्कूल में डाइरेक्टर सर मिस्टर राजुल कपूर गोपाल लाल कपूर मिसेस माया कपूर, प्रिंसिपल निधी कपूर उपस्थित हुए और सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को दिवाली के बधाईयां दीं। दिवाली पर कम प्रदूषण हो इसलिए काम पटाखे जलाने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed