{"_id":"66094541a0c54cebb20a7970","slug":"feet-will-not-burn-in-baba-dham-because-german-hangar-installed-in-campus-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाबा धाम में न जलेंगे पांव, न लगेगी सिर पर धूप, गंगा द्वार से मंदिर चौक तक लगेगा जर्मन हैंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाबा धाम में न जलेंगे पांव, न लगेगी सिर पर धूप, गंगा द्वार से मंदिर चौक तक लगेगा जर्मन हैंगर
Sun, 31 Mar 2024 04:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 04:43 PM IST
सार
Kashi Vishwanath Dham: गर्मी और धूप को देखते हुए काशी विश्वनाथ धाम परिसर में भक्तों के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की जाएगी। धूप के कारण जमीन पर लगे पत्थर गर्म हो जाते हैं। इसे देखते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भक्तों की सहूलियत को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम में धूप में खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिलेगी। कतारबद्ध होने वाले श्रद्धालुओं को न तो धूप लगेगी और न ही धाम में पांव जलेंगे। सिर पर छांव के लिए जर्मन हैंगर और पैरों को जलने से बचाने के लिए मैट लगाई जाएगी। गंगा के घाट से लेकर मंदिर चौक तक श्रद्धालुओं के लिए पानी का इंतजाम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती हुई गर्मी और तेज धूप को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने जर्मन हैंगर लगवाने का निर्णय लिया है। जर्मन हैंगर लगाने का काम शनिवार की रात्रि से शुरू हो गया। साथ ही गंगा घाट से लेकर धाम तक नंगे पांव आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मैट भी बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि बढ़ती हुई गर्मी और तेज धूप को देखते हुए छांव का इंतजाम किया जा रहा है। शनिवार की रात से जर्मन हैंगर लगवाने का काम किया जा रहा है। तीन दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। धाम क्षेत्र में जगह-जगह पेयजल का भी इंतजाम किया गया है। साथ ही धाम में तीन जगह चिकित्सा शिविर लगाने के लिए सीएमओ को भी पत्र भेजा गया है।