फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Feet danced with devotion and exuberance at the Dandiya festival

Varanasi News: डांडिया उत्सव में भक्ति और उल्लास के संग थिरके कदम

Wed, 14 Oct 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Feet danced with devotion and exuberance at the Dandiya festival
सिगरा के पास हुए काशी अग्रवाल समाज के डांडिया उत्सव में नृत्य करतीं समाज की महिलाएं। अमर उजाला - फोटो : Archive
श्री अग्रसेन जयंती और शारदीय नवरात्र पर श्री काशी अग्रवाल समाज की अग्रसेन महिला समिति की ओर से सिगरा स्थित एक लॉन में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में मां दुर्गा की आराधना के साथ समाज के हर आयु वर्ग के लोगों ने पारंपरिक डांडिया और गरबा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा परिसर मां के जयकारों और डांडिया की खनक से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति केडी अग्रवाल और सुजाता अग्रवाल, सभापति संतोष अग्रवाल, डॉ. रचना अग्रवाल व मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल ने मां दुर्गा के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन, आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। शाम ढलते ही आकर्षक पारंपरिक व उत्सवी परिधानों में सजी महिलाओं और युवाओं ने मां दुर्गा की विशेष वंदना की। इसके बाद भक्ति और उल्लास से सराबोर संगीतमय माहौल में डांडिया का दौर शुरू हुआ। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच नगाड़े संग ढोल बाजे..., छोगाड़ा तारा... और नवरात्रि में गरबा खेलूं... जैसे लोकप्रिय गीतों की धुन पर युवा और महिलाएं देर रात तक झूमते रहे। स्वागत सभापति संतोष अग्रवाल ने किया। मंच संचालन दीपक अग्रवाल ने किया। संयोजन में अर्चना अग्रवाल, मालिनी चौधरी और रीता प्रकाश की प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल, राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, उपसभापति नीरज अग्रवाल, ममता सौमित्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed