फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Feet danced to the rhythmic clatter of dandiya; the evening was adorned with garba.

Varanasi News: डांडिया की खनक पर थिरके कदम, गरबा से सजी शाम

Thu, 22 Oct 2026 02:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Feet danced to the rhythmic clatter of dandiya; the evening was adorned with garba.
शारदीय नवरात्र में डांडिया और गरबा की धूम रही। क्लबों और संस्थाओं की ओर से आयोजित महोत्सवों में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने उत्साह से भाग लिया और नृत्य के जरिये मां दुर्गा की आराधना की। सोहम डांडिया डैजल नाइट 2.0 और केसरवानी वैश्य नगर महिला सभा की ओर से महमूरगंज स्थित चौरसिया लॉन में आयोजन हुआ। विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, पार्षद सिंधु सोनकर और संजय केशरी ने भी डांडिया का आनंद लिया। सर्वश्रेष्ठ डांडिया ड्रेस और नृत्य के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्वागत संस्थापक निदेशक अश्वनी केशरी और उपाध्यक्ष प्रफुल्ल केशरी ने किया। इस मौके पर वंदना केशरी, सारिका केशरी, विनय केशरी, विनीत केशरी, पल्लवी केशरी, भारती चौरसिया, तरुण केशरी और अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद, काशी प्रांत की जिला समन्वयक समिति की ओर से मोढ़ैला स्थित एक होटल में गरबा महोत्सव हुआ। इसमें काशी प्रांत की 15 शाखाओं के 500 से अधिक सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा-डांडिया प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक शिप्रा धर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सीए भारत भूषण जुनेजा, प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया, राकेश तिवारी, प्रियंका जायसवाल और राजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लायंस क्लब की ओर से पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में डांडिया एवं गरबा महोत्सव हुआ। उद्घाटन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि डांडिया और गरबा भारतीय संस्कृति व सनातन परंपरा के उल्लासपूर्ण आयोजन हैं। इस मौके पर वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी के अंबरीष सिंह भोला, क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी, वीरेंद्र गोयल, पूर्व गवर्नर उमेश चंद कक्कड़, श्याम बाबू वर्मा, प्रकाश अग्रवाल और बलबीर सिंह बग्गा आदि ने डांडिया का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed