फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fees of foreign students in BHU increased by two and a half lakhs, convenience for SAARC countries

Varanasi News: बीएचयू में विदेशी छात्रों की फीस पौने दो लाख तक बढ़ी, सार्क देशों को सहूलियत

Sat, 16 Nov 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fees of foreign students in BHU increased by two and a half lakhs, convenience for SAARC countries
फॉरेन स्कॉलर्स की पीएचडी फीस में 110 प्रतिशत तक इजाफा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में विदेशी छात्रों की पढ़ाई महंगी हो गई है। पीएचडी की फीस में 110 प्रतिशत तक इजाफा किया गया है। यूजी और पीजी कोर्स में 75 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी गई है। यूजी, पीजी और पीएचडी से लेकर सर्टिफिकेट तक शुल्क बढ़ाया गया है। डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) और मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) कोर्स में पौने दो लाख रुपये तक फीस बढ़ाई गई है। एमबीए में ढाई लाख से सवा चार लाख तक फीस वृद्धि हुई है। एकेडमिक काउंसिल की बैठक के एजेंडे में प्रस्ताव को रखा गया था, जिसे अनुमति दी जा चुकी है। विदेशी छात्रों की फीस वृद्धि में सार्क देशों के छात्रों को कुछ सहूलियत भी दी गई है। नॉन सार्क के मुकाबले फीस वृद्धि में 7 से 25 प्रतिशत की कमी रखी गई है। सार्क देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।

डॉक्टरी की पढ़ाई सबसे महंगी
एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच कोर्स करने वालों की फीस 2.5 से बढ़ाकर 4.25 लाख रुपये की गई है। सार्क देशों के छात्रों की फीस दो से तीन लाख रुपये कर दी गई है। बीडीएस यानि डेंटल में स्नातक कोर्स की फीस दो लाख से साढ़े तीन लाख रुपये हो गई। एमबीबीएस और बीएएमएस की फीस दो लाख से बढ़ाकर साढ़े तीन लाख और सार्क देश के छात्रों की फीस डेढ़ से सवा दो लाख रुपये कर दी गई है। हालिया लॉन्च कोर्स वेटनरी और एनिमल साइंस में स्नातक की फीस सवा दो लाख और सार्क देशों के छात्रों की फीस 1.75 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन


मैनेजमेंट में एक लाख तक बढ़ी फीस
एमबीए, एमसीए और एमआईबीए कोर्स में फीस दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई है। जबकि, सार्क के छात्र और छात्राओं की फीस डेढ़ लाख से बढ़ाकर 2.10 लाख रुपये किया गया। पीजी कोर्स की फीस 45 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये, प्रोफेशनल कोर्स 50 हजार से 75 हजार रुपये, एमवॉक में 45 से 65 हजार रुपये फीस हुई। डेयरी-फूड टेक्नोलॉजी में एमटेक की फीस 50 हजार से 70 हजार रुपये फीस की गई है। आईएमएस और फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस में पीएचडी की फीस 110 प्रतिशत बढ़ी है। कला संकाय, कॉमर्स, एजुकेशन, विधि, सामाजिक विज्ञान, एसवीडीवी, मंच कला संकाय से पीएचडी की फीस 50 हजार से 70 हजार रुपये की गई। कृषि विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान में 70 हजार से एक लाख रुपये हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉन सार्क देशों की बढ़ी फीस का डिटेल
बीए और वोकेशनल कोर्स : 35 हजार से 50 हजार रुपये
बीएससी, बीएड, एलएलबी, बी-म्यूज, बीएफए और बीपीए : 45 हजार से बढ़ाकर 65 हजार।
डेयरी-फूड टेक्नोलॉजी में बीटेक : 45 से बढ़ाकर 80 हजार रुपये।
बीएससी नर्सिंग : 50 हजार से 90 हजार।
स्नातक : 40 हजार तक बढ़ी फीस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed