फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fees increased maintenance of equipment and OT in bhu first time patients pay 500 rupees for ICU bed

BHU: उपकरण और ओटी के रखरखाव के नाम पर बढ़ा दी फीस, पहली बार ICU बेड के लिए 500 रुपये देंगे मरीज

Wed, 31 Jul 2024 09:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 09:19 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू जैसे अस्पताल में फीस बढ़ जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यहां गरीब भी इलाज के लिए चले जाते थे। कुछ मरीजों के अनुसार, ‘जांच के लिए भागादौड़ी भले ही करनी पड़ती हो, लेकिन दो पैसे हर कोई बचाना चाहता है। फीस बढ़ जाने से गरीबों को बीएचयू के चिकित्सकों का विश्वसनीय इलाज नहीं मिल पाएगा।’

विज्ञापन
Fees increased maintenance of equipment and OT in bhu first time patients pay 500 rupees for ICU bed
बीएचयू अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए जांच, इलाज की फीस बढ़ाने के बाद अब यहां सर्जरी की महंगी हो गई है। बीएचयू अस्पताल में अब ऑपरेशन कराने के लिए मरीजों को दो से पांच गुना महंगी फीस देनी होगी। जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष के प्रस्ताव पर निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से आने वाले मरीज आते हैं। अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थियेटर में हर दिन औसतन 15 से 20 मरीजों की सर्जरी होती है। 
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में लेप्रोस्कोपी यानी दूरबीन विधि से होने वाली सर्जरी के लिए जहां पहले एक हजार रुपये देने होते थे। वहीं अब उसके लिए मरीज को दो हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसकी फीस दोगुनी की गई है। इसी तरह माइनर ओटी के लिए 100 की जगह अब पांच गुना यानी 500 रुपये मरीजों से लिए जाएंगे। अलग-अलग सर्जरी की फीस में दो से पांच गुना बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू की ओर से जो जांच की फीस बढ़ाई गई है, उसके लिए जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष के प्रस्ताव का हवाला दिया गया है। नई फीस का जो आदेश जारी किया गया है, इसमें माइनर ओटी के लिए 100 की जगह अब पांच गुना यानी 500 रुपये मरीजों से लिए जाएंगे।



इस तरह की स्थिति तब है जब बीएचयू अस्पताल में जांच, इलाज सर्जरी के लिए बजट मिलता है और अब तक उसी के तहत सर्जरी होती आई है। यहीं नहीं कुछ बड़ी सर्जरी के लिए मरीजों को सप्ताह से दस दिन तक की वेटिंग भी मिलती है।

सर्जरी में किसकी कितनी बढ़ी फीस
 

सुविधा पहले             अब
माइनर सर्जरी के लिए उपकरण और रूम मेंटनेंस 100             500
मेजर सर्जरी के लिए उपकरण और रूम मेंटनेंस 500             1000
लेप्रोस्कोपी 1000             2000
सुप्रा मेजर सर्जरी                                     1000             2500
विसेल सीलिंग डिवाइस                         कुछ नहीं                         2000
सर्जरी आईसीयू बेड कुछ नहीं 500 रुपये प्रति दिन

बोले अधिकारी
जनरल सर्जरी विभाग में सर्जरी की फीस बढ़ाए जाने की जानकारी मिली है। विभागों से फीस बढ़ाने संबंधी जो भी प्रस्ताव आ रहे हैं, उसमें सीजीएचएस यानी सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के दायरे में रहकर ही फीस बढ़ाया जाना है। प्रस्तावों पर नियमानुसार मूल्यांकन करने के बाद निर्णय लिया गया है। - प्रो.एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed