फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fee Hike at BHU Hostel fees raised by 50% course fees by up to 12,000 students outraged demand rollback

बीएचयू में फीस बढ़ोतरी: हाॅस्टल की 50 फीसदी, कोर्स की 12 हजार रुपये तक बढ़ी फीस, छात्र नाराज; बोले- वापस लो

Sun, 05 Apr 2026 12:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Apr 2026 12:42 PM IST
सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र विरोध कर रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल और कोर्स फीस में भारी वृद्धि गरीब छात्रों के हितों के खिलाफ है। शुल्क निर्धारण में पारदर्शिता और संवेदनशील नीति अपनाने की भी मांग उठी है।

विज्ञापन
Fee Hike at BHU Hostel fees raised by 50% course fees by up to 12,000 students outraged demand rollback
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में फीस बढ़ोतरी को लेकर विद्यार्थी तैयार नहीं हैं। छात्रों की ओर से लगातार इसे लेकर आवाज उठाई जा रही है कि हाॅस्टल की 50 फीसदी तो कोर्स की 12 हजार फीस बढ़ी है। इसे कम किया जाए।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बीएचयू इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई फीस वृद्धि को वापस लेने का प्रस्ताव दिया है।  इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि बीएचयू देश के प्रमुख आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक है, जहां सदैव विभिन्न सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि के छात्र शिक्षा प्राप्त करते रहे हैं। 
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के छात्रों के लिए यह विवि आशा का केंद्र रहा है। ऐसे में यह शुल्क वृद्धि छात्रों के हितों के प्रतिकूल है। सभी पाठ्यक्रमों एवं छात्रावास शुल्क में की गई वृद्धि को विश्वविद्यालय प्रशासन निरस्त करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुल्क निर्धारण प्रक्रिया में छात्रों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील, पारदर्शी एवं न्यायसंगत नीति अपनाई जाए। विवि परिसर में हाल ही में घटित जातिगत भेदभाव और छात्र पर हमले की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई सह मंत्री एवं शोध छात्र विकास कुमार महतो ने विवि प्रशासन को प्रस्ताव देते हुए आग्रह किया कि फीस वृद्धि पर पुनर्विचार कर निर्णय लिया जाए। इकाई के सह मंत्री विकास कुमार महतो, मदन गोपाल, आकांक्षा सिंह और मेघा मुखोपाध्याय उपस्थित रहीं।

इन कोर्सों में हुई फीस वृद्धि

  • कृषि विज्ञान संस्थान - 12,000 रुपये तक की वृद्धि
  • छात्रावास शुल्क - करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
  • एलएलबी पाठ्यक्रम - 1975 रुपये से बढ़ाकर 6000 रुपये प्रति सेमेस्टर
  • बीएएलएलबी - वार्षिक फीस 60,000 रुपये से बढ़ाकर 72,000 रुपये
  • स्विमिंग शुल्क - 1150 रुपये से बढ़ाकर 1650 रुपये 
  • पीएचडी शुल्क - 1940 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रति वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed