फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   February 2024 Vrat Tyohar List 53 combinations formed in February with 15 festivals

February 2024 Vrat Tyohar List: फरवरी में एकादशी- शिवरात्रि समेत मनाए जाएंगे 15 त्योहार, बन रहे हैं 53 खास योग

Tue, 06 Feb 2024 06:32 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 06:32 PM IST
सार

फरवरी में 15 त्योहार मनाए जाएंगे। इसमें 25 फरवरी को माघ और फाल्गुन का मिलन होगा। वहीं 10 फरवरी को गुप्त नवरात्रि होगा। इस माह में पड़ने वाले त्योहारों के दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही त्रिपुष्कर एवं अमृत सिद्धि योग का संयोग है। 

विज्ञापन
February 2024 Vrat Tyohar List 53 combinations formed in February with 15 festivals
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी में माघ और फाल्गुन के मिलन के साथ ही 15 त्योहार भी उल्लास जगाएंगे। 53 योग के साथ ही दो एकादशी, दो प्रदोष, एक शिवरात्रि, एक पूर्णिमा के साथ ही मौनी अमावस्या का स्नान भी इसी खास महीने में होगा। हिंदू कैलेंडर के अंतिम महीने फाल्गुन की शुरुआत भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में हो जाएगी।

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि फरवरी माघ और फाल्गुन का महीना कहा जाता है। वसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के साथ ही सूर्यदेव की उपासना का पर्व रथ सप्तमी भी इसी महीने मनेगी। फरवरी का सबसे बड़ा पर्व मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या पर स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या पर तिल का दान और पितरों के तर्पण का विधान है।
विज्ञापन


श्री काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि फरवरी में 53 योग का संयोग बन रहा है। 22 फरवरी को पुष्य नक्षत्र में सर्वाधिक पांच सौभाग्य, गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, अमृत सिद्धि योग निर्मित हो रहे हैं। इसके अलावा 17 फरवरी को कृतिका नक्षत्र में इंद्र, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग और अमृत सिद्धि बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 फरवरी को मृगशिरा नक्षत्र में विष्कंभ, सर्वार्थ सिद्धि, रवि, अमृत सिद्धि योग बनेगा। माघ गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से शुरू हो रही है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 08:45 बजे से सुबह 10:10 बजे तक है। कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त 12:13 बजे से 12:58 बजे तक है।

ये बन रहे योग
धृति, रवि योग, शूल, वृद्धि, ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि, हर्षण, व्याघात, वज्र, सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, व्यतीपात, वरीयान, परिघ, शिव, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, सिद्धि योग, साध्य, इंद्र, अमृत सिद्धि, वैधृति, विष्कंभ, प्रीति, आयुष्मान,सौभाग्य, गुरु पुष्य योग, शोभन, अतिखंड, सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है।

व्रत त्योहार

  • 6 फरवरी-षटतिला एकादशी
  • 7 फरवरी-प्रदोष व्रत
  • 8 फरवरी-माघ शिवरात्रि
  • 9 फरवरी-माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या
  • 10 फरवरी-माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कलश स्थापना, माघ शुक्ल पक्ष शुभारंभ
  • 13 फरवरी-माघ विनायक चतुर्थी, कुंभ संक्रांति
  • 14 फरवरी-वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
  • 16 फरवरी- रथ सप्तमी
  • 17 फरवरी- गुप्त नवरात्रि दुर्गाष्टमी
  • 18 फरवरी- माघ गुप्त नवरात्रि का पारण
  • 20 फरवरी- जया एकादशी
  • 21 फरवरी- प्रदोष व्रत
  • 24 फरवरी- माघ पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा का स्नान-दान
  • 25 फरवरी- फाल्गुन माह प्रारंभ
  • 28 फरवरी- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी या फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed