फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Feast of Christ the King celebrated before the advent of Jesus Christ, a procession taken out

प्रशु यीशु के आगमन से पहले मनाया गया ख्रीस्त राजा का पर्व, निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 21 Nov 2022 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Feast of Christ the King celebrated before the advent of Jesus Christ, a procession taken out
कैंटोमेंट स्थित सेंट मेरीज चर्च रविवार को ख्रीस्ता राजा के जयकारे से गूंज उठा। मौका था प्रभु यीशु के आगमन पर्व से पहले पड़ने वाले ख्रीस्ता राजा के पर्व का। इस अवसर पर विभिन्न चर्चों की ओर से ख्रीस्त राजा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

ख्रीस्त राजा पर्व पर वाराणसी धर्म प्रांत के फादर यूजीन जोसेफ ने धार्मिक अनुष्ठान किया। बिशप ने अपने संदेश में कहा कि ख्रीस्त राजाओं के राजा हैं। उन्होंने अपने जीवन में कभी क्रोध व हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। प्रभु की आराधना के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में यीशु बने बच्चे और सेवक लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, फादर यूजीन जोसेफ रथ पर बैठ थे और उनके आगे सफेद परिधान में सजे बच्चे फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करते रथ के आगे-आगे चल रहे थे। शोभायात्रा छावनी स्थित सेंट मेरीज चर्च से शुरू होकर नदेसर, मिंट हाउस से होते हुए वापस चर्च पर आकार समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed