{"_id":"6182bc0ca8ff6529f843fa93","slug":"fearless-smugglers-tried-to-crush-the-police-team-three-cow-smugglers-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया: तीन गो तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर से 24 मवेशी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया: तीन गो तस्कर गिरफ्तार, कंटेनर से 24 मवेशी बरामद
Wed, 03 Nov 2021 10:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:13 PM IST
सार
पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस जीप पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। कंटेनर से 24 गोवंश बरामद किए गए। तस्कर कंटेनर से बैल लेकर पश्चिम बंगाल के पंडुआ जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के रोहनिया में पुलिस ने बुधवार को गो तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस जीप पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। कंटेनर से 24 गोवंश बरामद किए गए। तस्कर कंटेनर से बैल लेकर पश्चिम बंगाल के पंडुआ जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना के आधार पर अखरी स्थित चंद्रिका नगर कालोनी तिराहे पर चेकिंग शुरू कराई गई तो सामने से आते दिखे कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया। वहीं चालक ने रुकने के बजाय गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों पर कंटेनर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
वहीं बचकर सिपाहियों ने जान बचाई। इसके बाद पीछा करके कंटेनर को पकड़ा गया। कंटेनर की तलाशी ली तो उसके अंदर 24 गोवंश में एक गाय और दो बैल मृत थे। गिरफ्तार बिहार गया रेगनियां निवासी अफजाल अंसारी व अमेठी के दिलावरगढ़ इन्हौना निवासी बसीर व वारिस ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल जा रहे थे।